विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में SIR अभियान: मतदाता सूची नोटिस सुनवाई की निगरानी करेंगे जिलाधिकारी

Published: Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM (IST)

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में नोटिसों की सुनवाई की निगरानी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए

  2. मतदाता सूची पुनरीक्षण के दूसरे चरण में नोटिसों की सुनवाई होगी

  3. समय पर नोटिस, पर्याप्त सुनवाई और पारदर्शी सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दूसरे चरण में नोटिसों की सुनवाई को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों को स्वयं फील्ड में उतरकर सुनवाई प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही स्पष्ट किया है कि प्रत्येक मतदाता को समय पर नोटिस मिले, पर्याप्त अवसर के साथ सुनवाई हो और दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसआइआर के संबंध में समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने एसआइआर अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलेवार नोटिसों की सुनवाई के लिए तैयार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को सुनवाई के अवसर से वंचित नहीं रखा जाए। नोटिस समय पर उपलब्ध कराए जाएं और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की सहायता के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील तथा अन्य संबंधित विभागों से नोडल अधिकारी नामित किए जाएं, ताकि प्रस्तुत दस्तावेजों का शीघ्र और सटीक सत्यापन हो सके।

जिलाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने और आवश्यकतानुसार मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी जनपदों में जारी किए जाने वाले नोटिसों की शत-प्रतिशत छपाई पूरी कर उन्हें ईआरओ और बीएलओ स्तर तक पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SIR: 8.26 लाख नाम कटे, ड्राफ्ट सूची में अब 71.33 लाख मतदाता

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SIR: पहाड़ी क्षेत्रों में लगेंगे कैंप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए पुख्ता इंतजामों के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।