Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारधाम धाम में विराजेंगी अन्य राज्यों की शिव प्रतिमाएं, पढ़िए पूरी खबर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:47 PM (IST)

    बाबा केदार के धाम में अब उनकी देशभर में पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं और वस्तुओं को सहेजकर मुक्ताकाशी संग्रहालय बनाया जाएगा।

    केदारधाम धाम में विराजेंगी अन्य राज्यों की शिव प्रतिमाएं, पढ़िए पूरी खबर

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। बाबा केदार के धाम में अब उनकी देशभर में पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं और वस्तुओं को सहेजकर मुक्ताकाशी संग्रहालय बनाया जाएगा। यह कार्य केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि इस कदम से केदारपुरी पहुंचने वाले श्रद्धालु विभिन्न राज्यों में मौजूद भगवान शिव की मूर्तियों के दर्शन भी कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने को बीते रोज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के डेवलपमेंट ऑफ म्यूजियम एंड कल्चरल स्पेसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के साथ बीते रोज केदारनाथ धाम का दौरा किया। वर्ष 2013 में आपदा से क्षतिग्रस्त केदारनाथ धाम को नया स्वरूप देने की कार्यवाही चल रही है। केंद्र सरकार की मदद से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। बाबा केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रद्धा को देखते हुए केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें इसे ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर ले रही हैं। नई केदारपुरी के विकास के साथ इसमें नया आयाम जोडऩे की तैयारी भी है। यह आयाम बाबा केदार की नगरी में एक संग्रहालय के रूप में होगा।

    मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि केदारनाथ धाम भ्रमण के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने वहां तीर्थयात्रियों के दर्शनों के लिए भगवान शिव की पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं और प्रतिमाओं का संग्रहालय बनाने का सुझाव दिया। इस सुझाव पर राज्य सरकार ने भी सहमति जाहिर की है।

    यह भी पढ़ें: इस बार खास रही चारधाम यात्रा, केदारनाथ में पहुंचे रिकार्ड दस लाख श्रद्धालु

    उन्होंने बताया कि देाश् के विभिन्न संग्रहालयों में भगवान शिव की प्रतिमाएं संग्रहीत हैं। विभिन्न राज्यों में उपलब्ध मूर्तियों का एक ओपन एयर म्यूजियम केदारनाथ धाम में स्थापित किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: अगले सीजन में केदारनाथ पैदल मार्ग पर खोले जाएंगे मसाज सेंटर

    comedy show banner
    comedy show banner