Move to Jagran APP

भाजपा महानगर अध्यक्ष पद को सात ने की दावेदारी Dehradun News

भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए आयोजित की गई रायशुमारी में सात कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी चुनाव अधिकारियों के सम्मुख रखी।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 01:48 PM (IST)
भाजपा महानगर अध्यक्ष पद को सात ने की दावेदारी Dehradun News
भाजपा महानगर अध्यक्ष पद को सात ने की दावेदारी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए आयोजित की गई रायशुमारी में सात कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी चुनाव अधिकारियों के सम्मुख रखी। इस दौरान नए अध्यक्ष को लेकर लंबी चर्चा भी की गई और तमाम समीकरण टटोले गए।

loksabha election banner

लैंसडौन चौक स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय में चुनाव अधिकारी टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी व सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में अरविंद जैन ने रायशुमारी में हिस्सा लिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पद के लिए सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल, आनंद सागर, हरीश डोरा, आदित्य चौहान, मानिक निधि शर्मा, रतन सिंह चौहान व रजनी कुकरेती ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। 

इसके बाद हर एक नाम पर चर्चा की गई और सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने कहा कि दोनों चुनाव अधिकारी अब उपयुक्त नामों को भाजपा प्रदेश नेतृत्व में भेज देंगे। नए महानगर अध्यक्ष के लिए प्रदेशभर के समीकरण टटोले जाएंगे, ताकि हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिल सके। 

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 16 दावेदारों ने ठोकी ताल

हरिद्वार में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बंद कमरे में रायशुमारी के बाद वर्तमान अध्यक्ष समेत 16 दावेदारों ने दावा ठोका है। आठ दिसंबर को जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। रायशुमारी के दौरान भाजपा कार्यालय पर गहमागहमी रही। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने लक्सर रोड स्थित कार्यालय में रायशुमारी की। जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल ङ्क्षसह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष देवी ङ्क्षसह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौहान, सरकार में दर्जाधारी डॉ. विनोर कुमार आर्य, पिरान कलियर से विधानसभा प्रत्याशी रहे जय भगवान सैनी, नरेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, संदीप गोयल, आदेश सैनी, रोहित कुमार साहू, ऋषिपाल सिंह, पवन सिंह तोमर, हरजीत सिंह, आदित्यराज सैनी, कुशपाल सैनी ने नामांकन किया। 

यह भी पढ़ें: रुड़की नगर निगम में भाजपा जल्द चुनेगी पार्षद दल का नेता

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मंडलाध्यक्ष, विधायक, जिला प्रतिनिधि, पूर्व विधायक, नगर निकायों के चेयरमैन, मोर्चा के अध्यक्ष से सुझाव लिए। उन्होंने प्रदेश संगठन को रायशुमारी की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, त्रिवेंद्र सरकार में मुझे आते हैं  डरावने सपने 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.