विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाले सात आरोपित गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 02 Mar 2022 02:44 PM (IST)

Dehradun Crime News देहरादून में जहां चोरी के मामले बढ़ रहे हैं उसकी के साथ पुलिस इनके पर्दाफाश भी कर ...और पढ़ें

निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी करने के सात आरोपितों को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी करने के सात आरोपितों को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। निर्माणाधीन मकानों से सामान और वाहनों से बैटरी चोरी करने के सात आरोपितों को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर कोतवाली रविंदर यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पूछताछ के बाद सोमवार रात ट्रांसपोर्टनगर से सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग चोरी की फिराक में घूम रहे थे।

उनकी पहचान मेहूंवाला निवासी मोहम्मद साहिब व नफीस, आजाद कालोनी निवासी मोहम्मद शाकिब, गुप्ता कालोनी निवासी साहिल, ग्राम दैधनौर सहारनपुर निवासी रजनीश, सिविल लाइन रुड़की निवासी शाहरुख और ग्रीन पार्क कालोनी रुड़की निवासी शानू उर्फ शाहरुख के रूप में हुई। आरोपितों के पास लोहे का जैक, वाहनों की बैटरी, बिजली की तार, सरिया और एक वाहन बरामद किया गया।

दिनदहाड़े घर के ताले तोड़ चोरी करने वाला धरा

रांझावाला में दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी करने के एक आरोपित को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 18 फरवरी को रांझावाला डांग रायपुर निवासी कमलेश प्रसाद मनवाल ने तहरीर दी थी कि उनके घर के ताले तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात को रायपुर से शिव विहार करावल नगर दिल्ली निवासी विनोद को गिरफ्तार किया। आरोपित के साथी शाहदरा दिल्ली निवासी तरुण चौधरी और नंदराम कालोनी गाजियाबाद निवासी जैकी उर्फ जुबिन फरार हैं। विनोद के पास 10 हजार रुपये नकद व स्कूटी बरामद की गई है।

--------------------------- 

एटीएम बदल उड़ाई हजारों की नकदी

कोटद्वार में कोतवाली क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक युवती का एटीएम कार्ड बदल हजारों की नकदी उड़ा ली। दुर्गापुरी निवासी दिगंबर सिंह रावत की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि रविवार को उनकी पुत्री एटीएम में पैसे निकालने गई, लेकिन धनराशि का आहरण नहीं हो पाया। जिस कारण उनकी बेटी घर वापस आ गई। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से दस-दस हजार की नकदी निकालने का संदेश आया। उन्होंने इस संबंध में अपनी पुत्री से पूछा तो उसने बताया कि एटीएम में दो व्यक्ति मौजूद थे। धनराशि का आहरण न होने पर उसने उन व्यक्तियों से मदद ली। इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। दिगंबर सिंह का कहना है कि सोमवार को उन्होंने बैंक से पासबुक में इंट्री करवाई तो पता चला कि खाते से चालीस हजार की नकदी निकाल दी गई है। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-हरिद्वार : राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार