विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार : राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 02 Mar 2022 12:41 PM (IST)

रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के ...और पढ़ें

रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए।
रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपराधी फरार हो गए।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से एक बार फिर तीन बाल अपचारी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ कर यहां लाया गया था। एक किशोर विकासनगर देहरादून, दूसरा नागलोई दिल्ली और तीसरा लोहाघाट चंपावत का निवासी है। इनमें से एक बाल अपचारी दो बार पहले भी फरार हो चुका है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे। तीन किशोरों ने खाना खाया और फिर बाथरूम जाने की बात कही। उसी दौरान तीनों फरार हो गए। सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी रात में ही सूचना दी गई। दो बाल अपचारी 16 साल के हैं। जबकि एक 17 साल का। इनमें से एक बाल अपचारी कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था।

किशोर गृह से बाल अपचारियों के फरार होने की घटनाएं लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले साल भी कई अपचारी फरार हो गए थे। उनमें कुछ को पुलिस ने ढूंढ निकाला, कई अभी भी फरार हैं। बार-बार बाल अपचारियों के फरार होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इंस्पेक्टर सिडकुल प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि तीनों बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है।

महिला लापता

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट गांव निवासी एक महिला 20 फरवरी को 12 साल की बेटी के साथ लापता हो गई थी। महिला के पति और स्वजन ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

अज्ञात शव बरामद

आसफनगर झाल से एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। अभी तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पत्नी और बच्चों को पीटा

रुड़की में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों को पीटा। महिला ने मंगलवार की रात पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला आइआइटी की कर्मचारी है। बुधवार सुबह महिला कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ दी गई शिकायत वापस ले ली। जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

दो किशोरी लापता

रुड़की के टोडा खटका गांव से दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला मंगलवार का है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।