विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus News: उत्‍तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर तेज, सामने आए 791 नए मामले

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 07 Apr 2021 08:42 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 09:15 AM (IST)

Uttarakhand Coronavirus News Update उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर न केवल बेकाबू बल्कि घातक भी होती जा रही है। ...और पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर न केवल बेकाबू, बल्कि घातक भी होती जा रही है।
उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर न केवल बेकाबू, बल्कि घातक भी होती जा रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून।Uttarakhand Coronavirus News Update उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर न केवल बेकाबू, बल्कि घातक भी होती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कोरोना के 791 नए मामले आए हैं। करीब चार माह बाद राज्य में एक दिन में इतने ज्यादा मरीज मिले हैं। इससे पहले दस दिसंबर को यहां 830 मामले आए थे। सुकून इस बात का है कि मंगलवार को प्रदेश में साढ़े 48 हजार से अधिक जांच की गईं। इसलिए पॉजिटिविटी रेट 1.62 फीसद रहा है। देहरादून में यह जरूर 4.76 फीसद रही। 

इधर, एम्स ऋषिकेश में तीन और कैलाश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, सिनर्जी अस्पताल व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है। 11 जनवरी के बाद यह इस साल एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। तब एक ही दिन में 12 मरीजों ने दम तोड़ा था। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अलग-अलग लैब से 48863 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 48072 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 303 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में भी 185 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 107, टिहरी में 75, पिथौरागढ़ में 45, ऊधमसिंह नगर में 41, बागेश्वर में 11, उत्तरकाशी में सात, अल्मोड़ा में छह, रुद्रप्रयाग में पांच, चमोली में तीन, चंपावत में दो व पौड़ी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 351 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही मौत का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है।

अब तक प्रदेश में एक लाख, तीन हजार, 602 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 96647 स्वस्थ्य हो गए हैं। अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 3607 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना संक्रमित 1736 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में सोमवार भी संक्रमितों की संख्या 500 पार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें