यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऋषिकेश : जन्मोत्सव पर एसडीआरएफ ने बापू और शास्त्री को किया याद
आज दो अक्टूबर को जौलीग्रांट में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जनमोत्सव पर एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट के सेनानायक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जनमोत्सव पर एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट में सेनानायक नवनीत सिंह ने उनके चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के पश्चात सेनानायक ने अपने उद्बोधन में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधी जी व शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव अहिंसावादी व सत्यवादी रहने का संदेश दिया गया।
सेनानायक नवनीत सिंह के उद्बोधन के पश्चात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उप सेनानायक अजय भट्ट, सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार, अनिल शर्मा, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी, प्रमोद रावत, ललिता नेगी, सब इंस्पेक्टर जयपाल राणा, विजय प्रसाद, मनीष कनोज्जिया, नीरज शर्मा, बलबीर सिंह उपस्थित रहे।
पेंटिंग के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
नगर पालिका मुनिकीरेती में सोर्स सेग्रीगेशन और गंगा स्वच्छता विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी गांधी जन्मदिवस पर सम्मानित किया गया। सोर्स सेग्रीगेशन में मदर मेरिकल स्कूल की छात्रा गीता साहनी ने प्रथम, मदर मेरिकल स्कूल के छात्र मनवीर नेगी ने द्वितीय और विद्या निकेतन स्कूल की छात्रा पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गंगा स्वच्छता विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में पूर्णानंद स्कूल की छात्रा काजल ने प्रथम, पूर्णानंद स्कूल की छात्रा सुगंधा ने द्वितीय और विद्यानिकेतन स्कूल की छात्रा श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य छात्र-छा़त्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कबाड़ से बनाए सामान की लगाई गई प्रदर्शनी
नगर पालिकामुनिकीरेती-ढालवाला परिसर में जैविक खाद की प्रदर्शनी और अजैविक कूड़े से बनाई गई सामग्री(गमले, मूर्ति आदि) की प्रदर्शनी लगाई गई। अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि पालिका में एकत्र होने वाले कूड़े से यह सामग्री बनाई जाती है।
