विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एससीईआरटी उत्तराखंड को 'ई-सृजन' पहल के लिए मिला प्रतिष्ठित स्काच गोल्ड अवार्ड

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:08 PM (IST)

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड को शिक्षक प्रशिक्षण में तकनीक के अभिनव और व्यापक उपयोग के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड को शिक्षक प्रशिक्षण में तकनीक के अभिनव और व्यापक उपयोग के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्काच गोल्ड अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 109वें स्काच शिखर सम्मेलन के पुरस्कार समारोह में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल व समन्वयक डा. रमेश बड़ोनी ने सम्मान ग्रहण किया।

एससीईआरटी की पहल ‘ई-सृजन के माध्यम से बड़े स्तर पर सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षक प्रशिक्षण की सफलता’ को पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशिक्षण पहुंचाने की चुनौती को देखते हुए ई-सृजन को मोबाइल अनुकूल और कम लागत वाले प्रशिक्षण माडल के रूप में विकसित किया गया।

इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सहभागिता और वास्तविक समय में प्रगति की निगरानी जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया। इस पहल के माध्यम से करीब 49 हजार शिक्षकों तक प्रशिक्षण पहुंचा, जबकि 47 हजार से अधिक शिक्षक प्रमाणित हुए।

पाठ्यक्रम पूरा करने की दर करीब 95 प्रतिशत और विद्यालय आच्छादन 97 प्रतिशत रहा। प्रशिक्षण से शिक्षकों के आइसीटी व एआइ कौशल, तकनीक आधारित पाठ योजना, आकलन, डिजिटल सामग्री निर्माण और संवादात्मक शिक्षण को बढ़ावा मिला।

कई चरणों के मूल्यांकन के बाद मिला सम्मान

स्काच गोल्ड अवार्ड से पहले परियोजना ने कई चरणों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की। प्रारंभिक प्रस्तुतीकरण के बाद यह सेमीफाइनल में पहुंची और शीर्ष तीन परियोजनाओं में शामिल हुई। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत एवं विद्यालयी शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने एससीईआरटी टीम को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- देहरादून जू में आएगा सफेद रॉयल बंगाल टाइगर, ग्वालियर गई टीम

यह भी पढ़ें- देहरादून के रायवाला में पुश्तैनी जमीन विवाद में बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा