Move to Jagran APP

Sawan Last Somvar 2022 : सावन का आखिरी सोमवार आज, सही विधि से करें पूजा, चार उपाय करने से होगा लाभ

Sawan Last Somvar 2022 आठ अगस्‍त को भगवान शिव के प्रिय सावन मास का आखिरी सोमवार है। इस दिन लोग विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। आज के दिन आप कुछ खास उपाय कर लाभ भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 08:28 AM (IST)
Sawan Last Somvar 2022 : सावन का आखिरी सोमवार आज। फाइल

टीम जागरण, देहरादून : Sawan Last Somvar 2022: सोमवार यानी आज आठ अगस्‍त को भगवान शिव के प्रिय सावन मास का आखिरी सोमवार है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्‍न के लिए आपको सही पूजन विधि से पूजा करनी चाहिए।

loksabha election banner

आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं के मुताबिक सही विधि से पूजा करने से भगवान शिव अत्‍यधिक प्रसन्‍न होते हैं। वहीं आज के दिन आप कुछ खास उपाय कर लाभ भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

सावन माह (Sawan 2022) में शिव पूजन का अपना अलग महत्‍व

वैसे तो पूरे वर्ष भर भगवान शिव को पूजा जाता है, लेकिन सावन माह (Sawan 2022) में शिव पूजन का अपना अलग महत्‍व है। इस दिन लोग विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं।

इस बार सावन माह (Sawan 2022) की शुरुआत 14 जुलाई से हुई थी और सावन का महीना रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) के बाद यानी 12 अगस्त को खत्म हो रहा है।

मान्‍यता है कि सावन (Sawan 2022) के सोमवार पर श्रद्धाभाव से पूजन करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इतना ही नहीं भगवान शिव सभी कष्टों को दूर करते हैं।

सावन के आखिरी सोमवार (Sawan Last Somvar) पर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • आज आखिरी सोमवार पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं।
  • आज पुत्रदा एकादशी का व्रत भी रखा जा रहा है।
  • पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु का व्रत रखकर भगवान से संतान के लिए और संपन्नता की कामना की जाती है।
  • हिंदू धर्म में पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त शुभ माना जाता है।
  • आज अभिजीत मुहूर्त की सुबह 11:59 से और दोपहर 12:53 बजे तक रहेगा।

सावन के सोमवार (Sawan Last Somvar) पर पूजन विधि

  • सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • घर और मंदिर की सफाई करें और पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
  • घर के मंदिर में दीप जलाएं और देवी- देवताओं का जलाभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर पुष्प, दूध और जल चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को चंदन, सफेद फूल, बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग के पत्ते, धतूरा और भस्म चढ़ाएं।
  • भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। आरती करें और प्रसाद का भोग लगाएं।
  • अंत में हाथ जोड़कर भगवान शिव का ध्यान करें और प्रार्थना करें।

सावन के आखिरी सोमवार (Sawan Last Somvar) को करने वाले उपाय

  • भगवान शिव को जौ अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • भगवान शिव को तिल अर्पित करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
  • सावन के आखिरी सोमवार को गंगाजल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • आखिरी सोमवार को भगवान शिव को शक्कर युक्त दूध अर्पित करने से बुद्धि तेज होती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.