विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2023: चार जुलाई से शुरू हो रहा भगवान भोले की आराधना का माह, इस बार 59 दिन का सावन; होंगे आठ सोमवार

By Nirmala BohraEdited By: Nirmala Bohra
Published: Mon, 26 Jun 2023 07:53 AM (IST)

Sawan 2023 हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस वर्ष सावन माह चार जुलाई ...और पढ़ें

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है।
Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है।

टीम जागरण, देहरादून : Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। हर वर्ष सावन माह में भगवान भोले की आराधना की जाती है। इसी माह में कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है और सुहागिन व युवतियां भगवान भोले को प्रसन्‍न करने के लिए सोमवार के व्रत करती हैं। इस वर्ष सावन माह चार जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं खास बात यह है कि इस बार सावन 59 दिन का होने वाला है, जिसमें आठ सोमवार पड़ेंगे।

अधिकमास के दिनों का समायोजन सावन माह में

प्रख्यात ज्योतिषी पं. शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार एक चंद्रमास 354 व सौरमास 365 दिनों का होता है। इस तरह से इन दोनों में 11 दिन का अंतर आ जाता है। लिहाजा तीन साल में यह अंतर 33 दिन का हो जाता है।

इस तरह हर तीसरे वर्ष में 33 दिनों का अतिरिक्त एक माह बन जाता है। इन 33 दिनों के समायोजन को ही अधिक मास कहा जाता है। साल 2023 में अधिकमास के दिनों का समायोजन सावन माह में हो रहा है। इस कारण से सावन एक की बजाय दो महीने का होगा और सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे।

इस बार 8 सावन सोमवार

  • इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त का चलेगा।
  • सावन महीना 30 दिन की बजाय 59 दिन का होगा।
  • इस साल सावन सोमवार भी 4 की बजाय 8 होंगे।
  • इस बीच 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। इसे मलमास व पुरुषोत्तम माह भी कहा जाता है।

कब पड़ेंगे सावन में सोमवार

  • पहला सोमवार 10 जुलाई,
  • दूसरा 17 जुलाई,
  • तीसरा 24 जुलाई,
  • चौथा 31 जुलाई,
  • पांचवां 7 अगस्त,
  • छठवां 14 अगस्त,
  • सातवां 21 अगस्त,
  • आठवां 28 अगस्त,

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।