खेल दिवस पर फिट इंडिया कार्यक्रम का प्रसारण देखा
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों में स्फूर्ति व तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता लाने के लिये फिट इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी छात्रों को टेलिविजन के माध्यम से दिखाया व सुनाया गया।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों में स्फूर्ति व तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता लाने के लिये फिट इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी छात्रों को टेलिविजन के माध्यम से दिखाया व सुनाया गया।
गुरुवार को गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्राइमरी विग में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें फिट इंडिया आंदोलन के तहत हॉकी के जादूगर नाम से सुप्रसिद्ध भूतपूर्व खिलाड़ी व कप्तान मेजर ध्यानचंद का स्मरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव सहगल ने बच्चों को तंदुरुस्त रखने के लिए उन्हें खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए एक मिनी मैराथन सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षिकाओं ने खेल के महत्व समझाए। उधर, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यांचंद की जयंती को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत की ओर से छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही पुरातन छात्र देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने अपने माता पिता की स्मृति में छात्रों को ट्रेक सूट, स्पोर्ट शूज व छात्रवृत्ति भेंट की। रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम रानी शर्मा ने छात्राओं को जीवन में खेले के महत्व को बताते हुए स्वस्थ व फिट रहने की शपथ दिलाई। उधर, पंजाब सिध क्षेत्र इंटर कॉलेज ऋषिकेश में विद्यालय के दो छात्र अंकित राणा व इमरान का खेल प्रतियोगिता में चयन होने पर उनको सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुये कहा कि जीवन में खेल उतना ही आवश्यक है जितना कि पढ़ना जरूरी है। कार्यक्रम में चन्द्रप्रकाश, वरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर में बच्चों को फिट इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पोखरियाल, डॉ. अतुल बमराड़ा, रेखा पुरोहित, आशा बिष्ट, धनेश्वरी रतूड़ी, प्रशिक्षु चन्द्रकला, विद्यालय की भोजनमाताएं उपस्थित रहीं। उधर, उड़ान फाउंडेशन द्वारा मायाकुंड में संचालित संस्थान उड़ान में हाकी के जादूगर कहे जाने वाले महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद काो114वीं जयंती पर याद किया गया। इस अवसर पर उड़ान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने खेल दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिये जाने की मांग की। इस अवसर पर संस्थान की प्रिया क्षेत्री, प्रियंका कुकरेती, मीनाक्षी राणा, मंजू देवी, आशुतोष कुड़ियाल, उत्तम सिंह असवाल, मनोज नेगी उपस्थित थे।