विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी: सफाईकर्मियों ने पर्यटन प्रभारी पर लगाया पिटाई का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2022 01:39 PM (IST)

कीन प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि उनकी संस्था शहर में कूड़ा उठान का कार्य कर रही है।कूड़ा उठान ...और पढ़ें

कीन संस्था के सफाई कर्मियों ने नगर पालिका के पर्यटन प्रभारी पर पीटने का आरोप लगाया है
कीन संस्था के सफाई कर्मियों ने नगर पालिका के पर्यटन प्रभारी पर पीटने का आरोप लगाया है

संवाद सहयोगी, मसूरी : मसूरी नगरपालिका में कूड़ा उठान का कार्य कर रही कीन संस्था के सफाई कर्मियों ने नगर पालिका के पर्यटन प्रभारी पर पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने पर्यटन प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता से मुलाकात की। साथ ही कोतवाली में भी तहरीर दी है।

कीन प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि उनकी संस्था शहर में कूड़ा उठान का कार्य कर रही है। बीती शुक्रवार रात कूड़ा उठान के लिए संस्था का वाहन बैरियर से माल रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान नगर पालिका के पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार ने वाहन चालक अमन व हेल्पर सौरभ की पिटाई कर दी। साथ ही कीन के सुपरवाइजर विक्रम के साथ भी फोन पर अभद्रता की। कीन प्रबंधक अशोक कुमार ने नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को घटनाक्रम की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कीन प्रबंधक से लिखित में शिकायत देने को कहा, ताकि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

पुरानी तहसील के रिकार्ड रूम से दस्तावेज चोरी

पुरानी तहसील से अज्ञात व्यक्ति ने दस्तावेज चोरी कर लिए। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जनाधार सहायक ई डिस्ट्रिक्ट केंद्र के आदेश कौर ने दी तहरीर में कहा कि पुरानी तहसील परिसर स्थित एक कमरे में जनाधार सदर से संबंधित पुराने दस्तावेज रखे थे। एक अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने कमरा का ताला तोड़कर दस्तावेज चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें- एक पखवाड़े से धरना दे रहे आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कालेज के बेरोजागर कर्मचारी, सुधलेवा कोई नहीं

पिटाई करने पर तीन पर मुकदमा

मटीरियल सप्लायर को पुरकुल गांव बुलाकर पिटाई के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोर्ट के आदेशों पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रोहानाकलां मुजफ्फरनगर निवासी अखिल कुमार त्यागी ने बताया कि वह बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर है। ठेकेदार हरीश चौहान ने 28 फरवरी को पुरकुल गांव बुलाया। वहां पहले से मनोज व मुन्ना भी मौजूद थे। उन्होंने लकड़ी, फट्टे व बेलचे से उन पर हमला कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित हरीश चौहान, मनोज व मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जगह-जगह किया प्रदर्शन, कार्यकर्त्‍ताओं ने लगाए यह आरोप