विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जगह-जगह किया प्रदर्शन, कार्यकर्त्‍ताओं ने लगाए यह आरोप

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 31 Mar 2022 05:13 PM (IST)

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध कर प्रदर्शन किया।ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ...और पढ़ें

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध कर प्रदर्शन किया।
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध कर प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध कर प्रदर्शन किया। राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में कार्यकर्त्‍ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्‍यम से सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि सरकार को आमजन के हित में निर्णय लेना चाहिए।

ऋषिकेश में मिठाई बांट महंगाई का किया विरोध

ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में मंहगाई, गैस व पैट्रो के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रेलवे रोड परिसर में प्ररर्शन किया। इस दौरान विरोध दर्ज कर बढ़ती महंगाई व घरेलू गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल में मूल्य में की गई वृद्धि को अभिलंब वापस लेने की मांग की। कार्यकर्त्‍ताओं ने लोग को मिष्ठान वितरण कर विरोध जताया।

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जब कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने के लिए 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं, महंगाई की मार से आम आदमी की जिंदगी बेहाल है। लगातार बढ़ रही महंगाई के पीछे कोई और कारण नहीं बल्कि सरकार का लालच है। आम जन को जगाने के लिए और जनादेश को देखते हुए कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर राह चल रहे लोग को मिष्ठान वितरण कर विरोध जताकर उनको जगाने का काम किया।

पूर्व सभासद राहुल शर्मा ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। खाने का तेल, मसाले, अनाज महंगे हो गए हैं। इस मौके पर प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव विवेक तिवाड़ी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, राकेश सिंह, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमलेश शर्मा, विमला रावत, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, सतीश शर्मा, नंदकिशोर जाटव,अमित पाल,जयपाल सिंह, जतिन जाटव, जितेन्द्र जाटव, भगवान सिंह पंवार,अशोक शर्मा, सुमित त्यागी, सावित्री देवी ,बृजभूषण बहुगुणा, हरिराम वर्मा, त्रिलोकीनाथ तिवारी, अमरजीत सिंह, राजू गुप्ता, आदि लोग मौजूद थे ।

देहरादून में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, सरकार का पुतला फूंका

 तेजी से बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। गुरुवार को दून में अलग-अलग स्थानों पर सरकार का पुतला फूंक कांग्रेसियों ने नारेबाजी की।

बल्लीवाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। जहां महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पूर्व लगभग चार महीने तक देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम स्थिर रहे। लेकिन चुनाव परिणाम के आते ही भाजपा सरकार ने महंगाई के बुलडोजर से जनता को कुचलना शुरू कर दिया। उधर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन देहरादून के जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने डीएवी पीजी कालेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कांग्रेस महानगर कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए अपने इस कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि की है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है और सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें- छावनी परिषद सस्ते दाम पर देगा जैविक खाद, बोर्ड की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को भी मंजूरी

हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध किया

हरिद्वार में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता राजबीर सिंह ने भाजपा के चुनाव के समय मंहगाई पर नियंत्रण का वादा को छलावा बताया। लगातार बढ़ रही रसोई गैस,डीजल ,पेट्रोल ओर खाद्य वस्तुओं की कीमतें से जनता परेशान हे। विरोध करने वालों में कैलाश चन्द्र, बीएस तेजियान, संजीव चौधरी ,मनोज यादव, राकेश कुमार, डीएन शाही सतेंद्र वर्मा, इम्तियाज अहमद, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, बबली सरदार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : नितिन गडकरी ने एनएच-72 पांवटा साहिब-बल्लूपुर के लिए मंजूर किए 1093.01 करोड़, सीएम धामी ने व्‍यक्‍त किया आभार