Move to Jagran APP

Sangeet Natak Akademi Award : अपने गीतों से पहाड़ का हर रंग घोलने वाले नरेंद्र सिंह नेगी के सम्मान ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Sangeet Natak Akademi Award लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को लोक संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशभर की 44 हस्तियों को यह सम्मान दिया।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sun, 10 Apr 2022 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2022 07:57 AM (IST)
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को दिया सम्‍मान

जागरण संवाददाता, देहरादून : उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को लोक संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रदान किया। नरेंद्र सिंह नेगी के इस सम्मान के बाद लोक कला के क्षेत्र से जुड़े लोग में खासा उत्साह है। उन्होंने इस सम्मान के लिए नेगीदा को हकदार बताया।

loksabha election banner

44 हस्तियों को यह सम्मान दिया

शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लेखक दीवान सिंह बजेली समेत देशभर की 44 हस्तियों को यह सम्मान दिया। मंच पर जैसे ही नरेंद्र सिंह नेगी का नाम वर्ष 2018 के संगीत नाटक पुरस्कार के लिए लिया, तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा।

अपने गीतों से पहाड़ का हर रंग घोलने वाले नरेंद्र सिंह नेगी मंच पर पहाड़ी टोपी, कुर्ता-पायजामा में पहुंचे। इसके बाद नरेंद्र सिंह नेगी से मिलने के लिए काफी लोग उत्साहित रहे। उनके साथ फोटो और सेल्फी ली। वहीं 12 अप्रैल को नेगी दिल्ली के मंडी हाउस में लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे।

इंटरनेट मीडिया पर बधाई संदेश की धूम

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को दिल्ली में सम्मान मिलने के बाद लोग उन्हें इंटरनेट मीडिया के जरिये देर रात तक बधाई देते रहे। नरेंद्र सिंह नेगी के इस सम्मान संबंधित फोटो और वीडियो को लोग ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर भी किए।

यह प्रतिष्ठित अवार्ड हकीकत में धरातल पर कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है। नरेंद्र सिंह नेगी इस अवार्ड के हकदार थे। उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है।

- अनुज जोशी, फिल्म निर्देशक

नरेंद्र सिंह नेगी हम सभी के आदर्श हैं। उनको पुरस्कार मिलना बहुत प्रसन्नता का विषय है। यह उत्तराखंड के साहित्य और कला का सम्मान है। इससे राज्य को ऊंचाइयां मिलेंगी।

- पद्मश्री डा. प्रीतम भतरवाण, लोकगायक

यह सम्मान उत्तराखंड का सम्मान है। नरेंद्र सिंह नेगी को मिले इस सम्मान से उत्तराखंड को एक बार फिर विशेष पहचान दिलाई है। लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं।

- प्रदीप भंडारी, संस्थापक, उत्तराखंड फिल्म एंड टेलीविजन रेडियो एसोसिएशन (उफतारा)

यह पल कलाकारों के लिए गौरव का है। कलाकार का सम्मान लोक संगीत का सम्मान है। जिस तरह नरेंद्र सिंह नेगी ने लोक संस्कृति के लिए कार्य किया वह इस सम्मान के हकदार थे।

- हेमा नेगी करासी, लोकगायिका

कलाकार संस्कृति पर लगन और मेहनत से कार्य करते हैं। नरेंद्र सिंह नेगी के बारे में जितना कहा जाए कम रहेगा। यह सम्मान उत्तराखंड का सम्मान है।

- पद्मश्री बसंती बिष्ट जागर गायिका

यह पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। नए कलाकारों को नरेंद्र सिंह नेगी से काफी कुछ सीखने को मिलता है। हम सभी के आदर्श नरेंद्र सिंह नेगी इस सम्मान के हकदार पहले से ही थे।

- अनीशा रांगड़, युवा लोक गायिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.