Move to Jagran APP

विवादों के बीच अब संतों ने 22 और 23 जनवरी को अलीगढ़ में धर्म संसद का किया एलान

धर्म संसद के विवादों के बीच अब संतों ने 22 और 23 जनवरी को अलीगढ़ में धर्म संसद आयोजित किए जाने का एलान किया गया है। इसके बाद 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र और फिर हिमाचल प्रदेश में धर्म संसद आयोजित करने का निर्णय लिया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 09:15 PM (IST)
संतों ने 22 और 23 जनवरी को अलीगढ़ में धर्म संसद आयोजित किए जाने का एलान किया गया है।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। धर्म संसद के विवादों के बीच अब संतों ने 22 और 23 जनवरी को अलीगढ़ में धर्म संसद आयोजित किए जाने का एलान किया गया है। इसके बाद 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र और फिर हिमाचल प्रदेश में धर्म संसद आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए संतों ने 21 सदस्यीय कोर कमेटी का भी गठन किया है।

loksabha election banner

उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ( पूर्व नाम वसीम रिजवी) ने समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। कुछ संतों ने भी विवादित बयान दिए थे। जिसकी चहुंओर आलोचना हुई थी। विवादों के बीच अब संतों ने भूपतवाला स्थित शांभवी धाम में बैठक कर 21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है।

शांभवी धाम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि धर्म संसद पर शोर मचाने वालों को कड़े शब्दों में जवाब दिया जाएगा। सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में धर्म संसदों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आगामी 22 व 23 जनवरी को अलीगढ़ में अगली धर्म संसद आयोजित की जा रही है। इसके बाद 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में धर्म संसद आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भी धर्म संसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बताया कि अब सभी फैसले कोर कमेटी ही लेगी। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार प्रस्ताव भी पास किए गए। प्रस्तावों के अनुसार जेहाद के खिलाफ निरंतर आंदोलन किया जाएगा। जो संत धर्म संसद का विरोध कर रहे हैं। उनसे मिलकर वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा। पूरे आंदोलन का मुख्यालय हरिद्वार रहेगा। कोर कमेटी के सदस्यों की सुरक्षा के लिए संबंधित सरकारों से वार्ता की जाएगी। धर्म संसद का एक विधिक पैनल गठित किया जाएगा जो लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने बताया कि सभी तीर्थो पर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, स्वामी अमृतानंद, स्वामी परमानंद, स्वामी महेश स्वरूप, स्वामी शिवानंद महाराज, स्वामी विश्वापुरी महाराज, स्वामी सागर सिंधु महाराज, स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज, डॉ प्रेमानंद महाराज, स्वामी संतोष मुनि महाराज, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, दर्शन भारती आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-उत्‍तराखंड : हरिद्वार में भड़काऊ भाषण को लेकर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.