Move to Jagran APP

साध्वी उमा भारती अपने गुरु से मिलने के लिए बेंगलुरु हुई रवाना

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी श्रीराम तपस्थली आश्रम में एक माह से प्रवास कर रही पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती अपने गुरु से मिलने बेंगलुरु रवाना हुई।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 12:50 PM (IST)
साध्वी उमा भारती अपने गुरु से मिलने के लिए बेंगलुरु हुई रवाना

ऋषिकेश, जेएनएन। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी श्रीराम तपस्थली आश्रम में पिछले एक माह से प्रवास कर रही पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती अपने गुरु से मिलने बेंगलुरु कर्नाटक रवाना हुई।

loksabha election banner

बेंगलुरु के उड़ती स्थित आश्रम में उनके गुरु स्वामी माधवाचार्य का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर साध्वी यहां से उनसे मिलने गई है। श्रीराम तपस्थली के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया कि साध्वी उमा भारती को यह सूचना मिली कि उनके गुरु स्वामी माधवाचार्य का स्वास्थ्य खराब है। यह समाचार सुनने के बाद साध्वी अत्यंत दुखी और उनसे मिलने के लिए व्याकुल रही। 

यह भी पढ़ें: सीएम रावत और सांसद अजय भट्ट ने साध्वी उमा भारती से की मुलाकात

शुक्रवार को वह उड़ती बेंगलुरु के लिए आश्रम से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि साध्वी यहां से सड़क मार्ग के जरिये दिल्ली तक जाएगी। वहां से आगे का सफर रेलमार्ग से पूर्ण करेंगी। अपने गुरु से मिलने के बाद साध्वी पुनः श्रीराम तपस्थली आश्रम आएंगी। गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा रक्षा यात्रा पर निकली साध्वी उमा भारती ब्रह्मपुरी आश्रम पहुंची थी। 17 नवंबर को गिरने के कारण उनका पैर फैक्चर हो गया था। वह तभी से यहां रुकी है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में पैर फिसलने से साध्वी उमा भारती चोटिल Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.