विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग की बांगर घाटी बनेगी टूरिज्म का नया हब, 16 गांवों में बनेंगे 82 होमस्टे

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:00 AM (IST)

रुद्रप्रयाग की बांगर घाटी को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए 16 गांवों के ग्रामीण और मंथन सोसाइटी मिलकर काम ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. रुद्रप्रयाग की बांगर घाटी में पर्यटन विकास की पहल।

  2. 16 गांवों में 82 होमस्टे तैयार किए जा रहे हैं।

  3. प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रुद्रप्रयाग जनपद की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध बांगर घाटी को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए 16 गांवों के ग्रामीणों ने अनूठी पहल शुरू की है।

मंथन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के नेतृत्व में स्थानीय लोग घाटी के सुंदरीकरण, पर्यटन सुविधाओं के विकास और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर जुटाने में लगे हैं। इस पहल के तहत घाटी के 16 गांवों में पर्यटकों के ठहरने के लिए 82 होमस्टे तैयार किए जा रहे हैं।

सोसाइटी से जुड़े अरविंद सेमवाल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि घाटी में बधानी ताल, तड़ाग ताल और पवित्र दूध गंगा जैसे प्राकृतिक आकर्षण हैं। वहीं, आदिगुरु शंकराचार्य की ओर से निर्मित ऐतिहासिक भगवान वासुदेव मंदिर इस क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है।

शांत हिमालयी वातावरण के चलते यह घाटी योग और ध्यान के लिए भी विशेष संभावनाएं रखती है। इस मुहिम में 15 समर्पित साथियों की टीम लगातार काम कर रही है। डिजिटल माध्यमों से बांगर घाटी की खूबसूरती को प्रचारित करने के प्रयासों को भी सफलता मिली है।

सोसाइटी का दावा है कि अब तक इंटरनेट मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर घाटी को 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इससे यहां पर्यटकों की आवाजाही भी शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर डीएम विशाल मिश्रा ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।