विजयदशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 90वां स्थापना दिवस मनाया
विजयदशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लेते हुए पथ संचलन किया।
By sunil negiEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2015 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2015 12:14 PM (IST)
ऋषिकेश (देहरादून)। विजयदशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लेते हुए पथ संचलन किया।
आज सुबह तीर्थनागरी में ढालवाला स्थित पुष्पा बढेरा सरस्वती विद्या मंदिर और ऋषिकेश के आवास-विकास स्थित विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने राष्ट्र के विकाश में सर्वस्व न्यौछावर करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान संघ के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पढ़ें:- आज है विजयादशमी, इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें