विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की: पुलिस को देख भागने लगे युवक, पकड़ा तो निकले नशा तस्कर, स्मैक बरामद

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 09:56 AM (IST)

पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ...और पढ़ें

पुलिस को देख भागने लगे युवक, पकड़ा तो निकले नशा तस्कर, स्मैक बरामद।
पुलिस को देख भागने लगे युवक, पकड़ा तो निकले नशा तस्कर, स्मैक बरामद।

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की के गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम गंगनहर कोतवाली पुलिस बीएसएम चौक पर गोशाला के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को संदिग्ध हालत में जाते दिखाई दिए।

पुलिस ने शक होने पर दोनों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों वहां से भागने लगे। टीम ने पीछा कर दोनों को कुछ ही दूरी पर भागने के बाद धर-दबोचा। तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से करीब सात ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस दोनों को कोतवाली गंगनहर ले आई। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम उवेश और मुदस्सिर निवासी पाडली गुज्जर गंगनहर कोतवाली बताया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की खेप कहां से लेकर आए थे और किसे बेचने जा रहे थे।

यह भी पढें- हरिद्वार: दीपावली पर चोरों ने काटी चांदी, भगवानपुर और कलियर में मकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम

पुलिस को देख बाइक व गोमांस छोड़ फरार

रुड़की के जौरासी गांव से गोमांस ले जा रहे तीन गोवंश तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। तस्कर बाइक और करीब 120 किलो मांस और बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने फरार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू की है। शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जौरासी गांव में गोकशी करके कुछ लोग गोमांस लेकर जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने गांव के पास घेराबंदी कर दी। गांव के पास ही पुलिस को देख बाइक सवार गोवंश तस्कर वहां से भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा भी किया लेकिन आरोपित बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गये। पुलिस फरार होने वाले आरोपितों को चिन्हित करने में लगी है। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में मौके से फरार होने वाले आरोपित जान मोहम्मद, साजिद और नदीम निवासी जौरासी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।