Move to Jagran APP

परिवहन निगम में भी कर्मचारियों को 20 लाख ग्रेच्युटी

परिवहन निगम में भी सभी सार्वजनिक उपक्रमों व निगमों की तरह ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 08:53 PM (IST)
परिवहन निगम में भी कर्मचारियों को 20 लाख ग्रेच्युटी
परिवहन निगम में भी कर्मचारियों को 20 लाख ग्रेच्युटी

राज्य ब्यूरो, देहरादून: परिवहन निगम में भी सभी सार्वजनिक उपक्रमों व निगमों की तरह ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये हो गई है। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम द्वारा मांगी गई जानकारी पर शासन ने यह स्थिति स्पष्ट की है। प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि परिवहन निगम कर्मियों को भी यह ग्रेच्युटी 30 मई 2019 से प्रदान की जाएगी।

loksabha election banner

शासन ने मई में प्रदेश के सभी सार्वजनिक उपक्रमों व निगमों में ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की है। यह व्यवस्था उसी समय से लागू कर दी गई थी। इस बीच कुछ समय पहले उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने उद्योग विभाग को पत्र लिखकर परिवहन निगम के कार्मिकों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया था। इस पर प्रमुख सचिव उद्योग ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने के संबंध में पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.