ऋषिकेश में खराब मौसम के अलर्ट के चलते गंगा में राफ्टिंग पर लगी रोक
मौसम के अलर्ट और लगातार बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग पर अगले आदेश तक रोक लगा दी ...और पढ़ें

HighLights
मौसम के अलर्ट के कारण ऋषिकेश में राफ्टिंग पर रोक।
गंगा में राफ्टिंग अगले आदेश तक निलंबित रहेगी।
हाल ही में शुरू हुई राफ्टिंग खराब मौसम से प्रभावित।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: मौसम के अलर्ट को देखते हुए गंगा में अगले आदेश तक राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। शनिवार को दोपहर तक राफ्टिंग चलती रही। उसके बाद राफ्टिंग कंपनियों को मौसम के अलर्ट को देखते हुए गंगा में राफ्ट न उतारने के आदेश दिए गए।
इस सीजन में राफ्टिंग के लिए 23 सितंबर को पूजा-अर्चना की गई थी। 24 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग शुरू हुई थी। शुक्रवार रात से ही मौसम बदलने लगा था।
ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी एसएस राणा ने बताया कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए अगले आदेश तक राफ्टिंग पर रोक लगाई गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए सर्वे के बाद पानी को अनुकूल पाया गया था। उसके बाद राफ्टिंग शुरू की गई थी। लेकिन, अब राफ्टिंग शुरू हुए एक दो दिन का समय बीतने के बाद ही खराब मौसम के अलर्ट के चलते रोक लगा दी गई है।
