विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में ममता शर्मसार: नवजात को अस्पताल में छोड़कर मां फरार, बच्चे की मौत

Published: Sat, 05 Sep 2026 05:18 PM (IST)

ऋषिकेश के एक सरकारी अस्पताल में एक मां ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गई, जिसके बाद अस्वस्थ बच्चे की मौत हो गई। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला अपने नवजात को छोड़कर फरार हो गई। अस्वस्थ नवजात ने पांच सितंबर को अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक सितंबर को एक महिला प्रसव पीड़ा से कराहते हुए अस्पताल पहुंची थी। उसके साथ एक पुरुष भी था। दोनों ने खुद को दंपती बताया। गर्भवती को अस्पताल में भर्ती करने से पहले स्टाफ ने दंपती से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे। उन्होंने खुद को बिहार निवासी बताया और कहा कि अभी उनके पास दस्तावेज नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- बस्ती में झोलाछाप के इंजेक्शन से 14 साल के बच्चे की मौत, घटना के बाद आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार

महिला की स्थिति को देखते हुए स्टाफ ने उसे भर्ती कर उसका सुरक्षित प्रसव कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जन्म के बाद से ही बच्चे की हालत नाजुक थी। उसे सांस की दिक्कत हो रही थी। इसकी जानकारी दंपती को दे दी गई थी। प्रसव के दो दिन बाद तीन सितंबर को महिला मौका देखकर अपने नवजात बच्चे को वार्ड में ही छोड़कर गायब हो गई।

सीएमएस डा. आनंद सिंह राणा ने बताया कि महिला के गायब होने की सूचना उसी दिन कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी। बच्चे की हालत खराब होने के कारण उसका उपचार सरकारी अस्पताल में ही जारी रखा गया, पांच सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना भी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि महिला का पता लगाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।