विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में गैंबलिंग गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक, 40 पर केस; पूरी पुलिस चौकी Suspend

Published: Sat, 28 Mar 2026 01:18 PM (GMT+05:30)

ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र के होटल नवरंग में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक अवैध कैसिनो का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरी आईडीपीएल पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया है।

HighLights

  1. ऋषिकेश के होटल नवरंग में अवैध कैसिनो का भंडाफोड़

  2. पुलिस ने 40 लोगों पर मामला दर्ज कर कई को हिरासत में लिया

  3. आईडीपीएल पुलिस चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र के एक होटल में देर रात पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर अवैध कैसिनो पकड़ा। मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया। उसमें बाहर से बुलाई गई कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। मामले में 40 लोगों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पूरी आईडीपीएल चौकी को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि किसी ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को होटल में अवैध कैसिनो चलने की सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आयी। पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा तो वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

जुआरी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कई लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा कि महिलाओं को भी बुलाया गया था। यह महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं।

ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि होटल नवरंग में छापा मारा गया। महानगरों की तर्ज पर केसीनो चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- नेपाल के कैसिनो में गिरफ्तारी के बाद सख्ती, भारतीयों पर निगरानी; छह की गिरफ्तारी के बाद बदली व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।