विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: भूस्‍खलन से ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे व्यासी के पास 4 घंटे रहा अवरुद्ध, यात्रियों को हुई परेशानी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 06:59 PM (IST)

Uttarakhand News आज शुक्रवार को भूस्खलन के चलते ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे व्यासी के पास चार घंटे अवरुद्ध रहा। इस दौरान ...और पढ़ें

पर्वतीय क्षेत्र में हो रही निरंतर बारिश के कारण ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के समीप भूस्खलन हो गया।
पर्वतीय क्षेत्र में हो रही निरंतर बारिश के कारण ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के समीप भूस्खलन हो गया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Uttarakhand News: पर्वतीय क्षेत्र में हो रही निरंतर बारिश के कारण ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के समीप भूस्खलन हो गया। भारी मलबा आने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया।

सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन

आज शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे इस मार्ग पर मलबा आया, जिसे खोलने के लिए पोकलेंड मशीनें लगाई गई। करीब चार घंटे बाद नौ बजे मार्ग पर आवाजाही शुरू हो पाई। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।

भारी बारिश की थी चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से शुक्रवार को देहरादून सहित पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। जिसको देखते हुए भूस्खलन प्रभावित हाईवे पर कार्यदाई संस्था और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

भूस्खलन होने से हाईवे हुआ बाधित

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी के समीप शुक्रवार की सुबह पांच बजे भूस्खलन होने से भारी मलबा सड़क पर आ गया। इस कारण इस हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया।

करीब चार घंटे तक बाधित यातायात

नेशनल हाईवे श्रीनगर डिवीजन की ओर से यहां जेसीबी और पोकलेंड मशीनें पहले से तैनात की गई है। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मार्ग बाधित होने से सुबह करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।

एक-एक कर सभी वाहनों को निकाला

जिसके बाद मलबा हटाकर मार्ग खोला गया। उन्होंने बताया कि मार्ग खुलने के बाद एक-एक कर सभी वाहनों को उनके गंतव्यों के भेजा गया। इसके बाद पूरे दिन मार्ग पर आवाजाही सुचारु रही।

 छह मार्गों पर यातायात रहा प्रभावित

वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से छह मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। मार्ग बंद रहने से मंडी जा रहे किसानों को कृषि उपज से भरे वाहनों में ही समय बिताना पड़ा। ग्रामीणों को बंद मार्गों के खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। लोनिवि प्रांतीय खंड का एक, लोनिवि साहिया में 3, लोनिवि चकराता का एक, राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड के एक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

Uttarakhand News: फूलों की घाटी की यात्रा पर तीन दिन तक रोक, भारी बारिश की चेतावनी के चलते उठा यह कदम