विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine News: यूक्रेन से लौटीं ऋषिकेश की आयुषी, बोलीं- मुंबई से दून आने के लिए नहीं मिली मदद

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 28 Feb 2022 08:45 AM (IST)

Russia Ukraine War News यूक्रेन में एमबीबीएस पंचम वर्ष की छात्र आयुषी राय अपने घर ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान उसने ...और पढ़ें

Russia Ukraine News: यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिवार के बीच पहुंची आयुषी राय। जागरण
Russia Ukraine News: यूक्रेन से लौटने के बाद अपने परिवार के बीच पहुंची आयुषी राय। जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:  Russia Ukraine News ऋषिकेश के आवास विकास कालोनी निवासी आयुषी राय यूक्रेन के जर्नीविस्ती में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस पंचम वर्ष की छात्र है। रविवार को वह अपने घर लौट आई। इस बात पर निराशा व्यक्ति की मुंबई से देहरादून आने के लिए सरकार के स्तर पर कोई मदद नहीं मिली। अपने खर्च पर हवाई सेवा के जरिये दून पहुंचना पड़ा।

बताया कि 24 फरवरी की सुबह साथ के दोस्त की काल आ गई थी कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ गई है। हम परेशान हो गए। घर किस तरह पहुंचे इस बात की पल-पल चिंता सता रही थी। हमने वापसी के लिए अपना जरूरत का सामान पैक कर लिया था। दूतावास के जरिये हमें रोमानिया बार्डर तक पहुंचाया गया। जिसके बाद शनिवार की रात हम मुंबई भारत पहुंच गए थे। वहां ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई थी। आयुषी ने बताया कि मुंबई से देहरादून उत्तराखंड पहुंचने के लिए हमें काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहां सरकार के स्तर पर घर पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई तो उन्होंने मुंबई से दिल्ली अपने खर्चे पर हवाई सफर पूरा किया। दिल्ली से रविवार की दोपहर 1:40 बजे वह जौली ग्रांट देहरादून के लिए रवाना हुए। मुंबई से देहरादून पहुंचने तक टिकट में उनके छह हजार खर्च हो गए। तसल्ली इस बात की है कि हम सब कुशल अपने परिवार के बीच में हैं। सीमा सड़क संगठन में सहायक अभियंता के पद पर तैनात अजय राय ने केंद्र सरकार से अन्य उत्तराखंडवासियों को भी जल्द से जल्द स्वदेश लाने की मांग की।

घर वापसी के दावे को पूरा करें सरकार

यूक्रेन से घर लौटी निशा ग्रेवाल और आयुषी राय से उनके घर पर कई लोग मिलने आ रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने भी दोनों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:- Russia Ukraine News: डागी को यूक्रेन में छोड़ भारत लौटने को तैयार नहीं देहरादून के ऋषभ