UKSSSC: सींचपाल दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित, अभिलेख सन्निरीक्षा के बाद तैयार हुई श्रेष्ठता सूची
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सिंचाई विभाग में सींचपाल पद के लिए दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों की औपबंधिक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यूकेएसएसएससी ने सींचपाल दिव्यांग श्रेणी की सूची जारी की
उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर कार्रवाई हुई
अभिलेख सन्निरीक्षा के बाद तैयार हुई श्रेष्ठता सूची
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत सींचपाल पद के लिए दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है। आयोग ने यह कार्रवाई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में की है।
आयोग के सचिव एनके डुंगरियाल ने बताया कि उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट को लेकर पारित निर्णय के क्रम में यह प्रक्रिया पूरी की गई है।
एनके डुंगरियाल ने बताया कि सिंचाई विभाग में सींचपाल पद के लिए दिव्यांग श्रेणी की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची 15 जुलाई, 2026 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा 28 जुलाई को आयोग कार्यालय में की गई।
आयोग ने सूची अपनी वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दी
अभिलेख सन्निरीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत प्रमाणपत्रों और अन्य अभिलेखों के आधार पर श्रेष्ठताक्रम तैयार किया गया है। चयन संस्तुति के लिए तैयार औपबंधिक श्रेष्ठता सूची को संबंधित विभाग को प्रेषित की गई है। आयोग ने सूची अपनी वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दी है।
