चार पर्यावरण प्रेमियों समेत 28 वनकर्मी होंगे पुरस्कृत
वन मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले वन कार्मिकों की सूची जारी कर दी है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: वन मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले वन कार्मिकों की सूची जारी कर दी है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वन पंचायत सरपंच, दो सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रमुख मुख्य वन संरक्षक जय राज की ओर से जारी सूची के अनुसार गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत किए जाने वाले कार्मिकों में किरन बिष्ट (हल्द्वानी), मनोज सिंह, हीरा सिंह शाही, चंदन बिष्ट, गोविंद बिष्ट, अरविंद कुमार (नैनीताल), आशीष जोशी, सोहनलाल कोठारी, घनानंद उनियाल, नत्थीलाल डोभाल, बालेंद्र रावत, अवधेश कुमार मौर्य, राजेंद्र यादव (देहरादून), केपीएस चौहान, रणजीत सिंह सजवाण (कैंपा), दिनेश जोशी (बांस व रेशा विकास परिषद), जवाहर सिंह तोमर (चकराता), किशोरीलाल शाह, एमएस चौहान (पुरोला), प्रमोद कुमार डोर्बी, डॉ.दुश्यंत शर्मा, सोहन सिंह पटवाल, धर्मपाल सिंह नेगी (कार्बेट टाइगर रिजर्व), महावीर सिंह नेगी (हरिद्वार) शामिल हैं। इनके अलावा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए वन पंचायत सरपंच महिपाल सिंह रावत (ढालू-बदरीनाथ वन प्रभाग), सामाजिक कार्यकर्ता बसंत बल्लभ जोशी (अमस्यारी-बागेश्वर) व चंदन सिंह नयाल (नाई-नैनीताल) और टै्रफिक पुलिस के सिपाही शिवमोहन भगत (देहरादून) को भी पुरस्कृत किया जाएगा।