शोभायात्रा निकाल संत रविदास को किया नमन
संत रविदास के 643वें जन्मोत्सव पर जिला श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा समिति ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
जागरण संवाददाता, देहरादून:
संत रविदास के 643वें जन्मोत्सव पर जिला श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा समिति ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में युवाओं ने झांकियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। शोभायात्रा के निकलने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शिवाजी धर्मशाला पहुंचे और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से आरंभ होकर धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंची। वहां पर लोगों ने डॉ.भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शोभायात्रा राजपुर रोड, ओरिएंट सिनेमा, सर्वे चौक, करनपुर बाजार, सीमेंट रोड से डीएल रोड स्थित संत रविदास मंदिर पर पहुंची। वहां पर भजन-कीर्तन कर लोगों ने संत रविदास को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। शोभायात्रा में पर्यावरण संबंधी झांकियां आकर्षक का केंद्र रही वहीं जगह-जगह पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में भारत माता, संत रविदास जी एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की झाकियां ने मन मोह लिया। समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि संत रविदास महाराज महान संत और समाज सुधारक थे। उनके आदशरें को अपने जीवन में उतार व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। शोभा यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, कमलेश रमन, देविका रानी, उमेश कुमार, मोहन कुमार काला, डॉ बलदेव सिंह, मुन्नू सिंह, मुकेश हल्दिया, सुधीर कुमार सुनेहरा, गीता राम जैसवाल, डॉ. अरविंद कुमार, सोम प्रकाश वाल्मीकि, अमन उच्जैनवाल, अनिल कुमार बागड़ी, कपिल कुमार आदि शामिल थे।