विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रश्मि ठकराल ने दून स्मैशर्स में 55 प्लस मिश्रित युगल खिताब जीतकर उम्र को दी मात

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:59 AM (GMT+05:30)

रश्मि ठकराल ने दून स्मैशर्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कमल डांग के साथ 55 प्लस मिश्रित युगल का खिताब जीता। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, देहरादून। उम्र बढ़ने के साथ जब अधिकांश लोग खेल मैदान से दूरी बनाने लगते हैं, वहीं मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की रश्मि ठकराल ने रैकेट थामकर साबित किया कि जुनून और फिटनेस के आगे उम्र महज आंकड़ा है।

दून स्मैशर्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में रश्मि ने 55 प्लस मिश्रित युगल वर्ग का खिताब जीतकर अपनी खेल क्षमता का फिर लोहा मनवाया।
रश्मि ठकराल और कमल डांग की जोड़ी ने फाइनल में बेहतरीन तालमेल, सटीक शाट और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए हबीब हुसैन और शर्ली भारद्वाज की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-7, 15-12 से पराजित किया।

80859499

मुकाबले में रश्मि की कोर्ट कवरेज और अनुभव ने जोड़ी को निर्णायक बढ़त दिलाई। दोनों सेटों में विपक्षी जोड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन रश्मि-डांग की जोड़ी ने दबाव के क्षणों में अंक बटोरकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर निवासी और प्रसिद्ध पैथोलाजिस्ट डा. राजेंद्र ठकराल की पत्नी रश्मि इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। बैडमिंटन के प्रति उनका लगाव और नियमित खेल अभ्यास उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर भी प्रतिस्पर्धी बनाए हुए है।

मास्टर्स मुकाबलों में अनुभव बना हथियार

दून स्मैशर्स की मास्टर्स प्रतियोगिता में 35 प्लस से लेकर 80 प्लस तक के आयु वर्गों में मुकाबले होते हैं। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से अनुभवी खिलाड़ी पहुंचते हैं और कई खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। ऐसे में 55 प्लस वर्ग में खिताब जीतना रश्मि की निरंतर खेल सक्रियता और प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- देहरादूनः दैनिक जागरण विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राजनीति में भ्रष्टाचार पर किया मंथन, धनबल के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता

यह भी पढ़ें- ‘ब्राज़ील इन बनारस’ को देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन सम्‍मान