विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'द उत्तराखंड स्टोरी' में रामपुर तिराहा कांड का सच होगा उजागर, बड़े पर्दे पर राज्य आंदोलन का संघर्ष

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:21 AM (IST)

होटल उद्यमी व अभिनेता देव रतूड़ी की फिल्म 'द उत्तराखंड स्टोरी' 1994 के रामपुर तिराहा कांड की बर्बरता और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के संघर्ष को बड़े पर्दे पर लाएगी। 

द उत्तराखंड स्टोरी का कवर इमेज। सौजन्य- देव रतूड़ी के आधिकारिक वेबसाइट से

द उत्तराखंड स्टोरी का कवर इमेज। सौजन्य- देव रतूड़ी के आधिकारिक वेबसाइट से

जागरण संवाददाता, देहरादून। वर्ष 1994 के रामपुर तिराहा कांड की बर्बरता और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के संघर्ष की कहानी अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी। होटल उद्यमी व चीनी फिल्म अभिनेता देव रतूड़ी ने कहा कि फिल्म द उत्तराखंड स्टोरी के माध्यम से रामपुर तिराहा कांड की सच्ची घटना को दर्शाया जाएगा। फिल्म में घटना के प्रत्येक पहलू और उत्तराखंड आंदोलन में अहम योगदान देने वाले लोगों के संघर्ष को शामिल किया जाएगा। प्रोडेक्शन हाउस की यह पहली फिल्म होगी।

बुधवार को रिंग रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कालोनी की गली नंबर-9 में केमसोर स्टूडियोज एवं फिल्म प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। अभिनेता देव रतूड़ी ने कहा कि फिल्म निर्माण के जरिये उत्तराखंड के लोग अपने महापुरुषों के संघर्ष और इतिहास से परिचित हो सकेंगे। प्रोडक्शन हाउस में जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी और हिंदी भाषा में फिल्में बनाई जाएंगी। फिल्मों में प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन को विशेष स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की फिल्में बालीवुड को टक्कर देंगी।

स्टूडियो में कलाकारों को अभिनय की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंडी फिल्मों के लिए बेहतर संस्थान साबित होगा। पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि इससे युवा कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, गीतकार मदन डुकलान, सच्चिदानंद सेमवाल, अभिनेता राम नेगी, अरुण डबराल आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।