श्रवण को लगा राजा दशरथ का शब्दभेदी बाण
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की 60वीं पुनरावृति के दूसरे दि
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की 60वीं पुनरावृति के दूसरे दिन गणेश वंदना, भारत माता वंदना, क्षीर सागर और श्रवण लीला का मंचन किया गया। श्रवण लीला में राजा दशरथ जंगल में शिकार की तलाश करते हुए अनजाने में श्रवण को शिकार समझ शब्दभेदी बाण मार बैठते है। उधर, पुत्र की मौत की खबर सुनकर श्रवण के माता पिता राजा दशरथ को श्राप देकर स्वयं भी प्राण त्याग देते है।
श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के दूसरे दिन क्षीर सागर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का संवाद दिखाया गया। जिसमें नारद मुनि ने भगवान को धरती पर पाप बढ़ने और रावण के आंतक की जानकारी दी। जिस पर विष्णु भगवान ने माता लक्ष्मी को बताया कि जब जब धरती पर पाप बढ़ा है वह मनुष्य के रूप में धरती पर अवतरित हुए है। उन्होंने बताया कि वह राजा दशरथ के यहां श्रीराम के रूप में जन्म लेंगे। वहीं, श्रवण लीला में दर्शाया गया कि अपने अंधे माता पिता को तीर्थो के दर्शन कराने के लिए निकल पड़ते है। रास्ते में अपने अंधे माता-पिता को पानी पिलाने के लिए वह सरयू नदी के निकट जाते है। जहां राजा दशरथ शिकार की तलाश में श्रवण को अनजाने में शिकार समझकर तीर मार देते है। श्रवण की मौत की खबर सुनकर उसके माता पिता ने भी पुत्र वियोग में प्राण त्याग देते है। लेकिन मृत्यु से पूर्व राजा दशरथ को पुत्र वियोग में प्राण त्यागने का श्राप देते है। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, सतीश पाल, निर्देशक मनमीत कुमार, रोहिताश पाल, हुकुमचन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, दीपक जोशी, बाली पाल, मनोज गर्ग, प्रशांत पाल, ललित कुमार, अशोक मौर्य, योगेश कालड़ा, संजय शर्मा, अनिल धीमान आदि उपस्थित रहे।
भगवान राम ने तोड़ा धनुष
न्यू भरत क्लब रामलीला कमेटी भरत विहार के रंगमंच पर सीता स्वयंवर की लीला का मंचन हुआ। जहां श्रीराम धनुष पर प्र¨तचा चढ़ाते है। जिसके बाद सीता का विवाह श्रीराम के साथ हो जाता है। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, रवि जैन, पूर्णिमा जैन, कमेटी के अध्यक्ष सुनील प्रजापति, प्रधान संचालक कुंवर पाल प्रजापति, महामंत्री महेश प्रजापति, मंच संचालक प्रमोद चौधरी, रवि पाल, विवेक गोयल, आनंद वर्णवाल आदि उपस्थित रहे।