विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा कार्यसमिति बैठकः धर्मनगरी में वैचारिक हुंकार से राजनाथ की कांग्रेस को ललकार

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:14 PM (IST)

हरिद्वार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर वैचारिक प्रहार करते हुए भाजपा की विचारधारा और सिद्धांतों पर अडिग रहने का संदेश दिया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली और आपातकाल पर सवाल उठाए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अश्वनी त्रिपाठी, जागरण, हरिद्वार। गंगा की अविरल धारा और धर्मनगरी की आध्यात्मिक चेतना के बीच विचारों की राजनीति का का प्रवाह मुखर हुआ। हरिद्वार से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिद्धांतों की राजनीति का उद्घोष करते हुए कांग्रेस पर वैचारिक प्रहार किए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्ता के उतार-चढ़ाव से परे संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों पर अडिग रहने का संदेश दिया।

उन्होंने संदेश दिया कि भारतीय राजनीति में सत्ता और विचारधारा दोनों का अपना व्याकरण है। सत्ता के समीकरण बदलते रहते हैं, लेकिन भाजपा की पहचान उनके वैचारिक धरातल से है। रक्षा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इसी वैचारिक विमर्श को केंद्र में रखकर कांग्रेस पर प्रहार किए।

उन्होंने संदेश दिया कि भाजपा के लिए सत्ता एकमात्र लक्ष्य नहीं, बल्कि विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को जमीन पर उतारने का माध्यम है। चुनावी पराजय स्वीकार्य हो सकती है, लेकिन सिद्धांतों से समझौता नहीं। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को पद के मोह से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्होंने मंत्री पद को शक्ति की कुर्सी के बजाय सेवा की चौकी बताया। इस संदेश के माध्यम से उन्होंने जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को भी सुनिश्चित किया।

भाजपा और कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति में अंतर

राजनाथ सिंह ने भाजपा और कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति के बीच अंतर को रेखांकित कर कहा कि भाजपा ने कभी विपक्ष की भाषा में जवाब देने का रास्ता नहीं चुना। हैदराबाद में कांग्रेस के कार्यक्रम का उल्लेख कर उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। तर्क दिया कि लोकतांत्रिक असहमति और राजनीतिक मर्यादा के बीच एक स्पष्ट सीमा होनी चाहिए। विदेशी व्यक्ति के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस बताए...आपातकाल किसने लगाया

ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लेख कर आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि उन्होंने सामने रखी। सवाल किया कि लोकतंत्र की चिंता जताने वाली कांग्रेस को अपने शासनकाल में लगाए गए आपातकाल और उस दौरान नागरिक अधिकारों पर लगे प्रतिबंधों का भी जवाब देना चाहिए।

सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी की ओर से कथित तोड़फोड़ और अभद्रता की घटना का उल्लेख कर उन्होंने विपक्ष की राजनीतिक कार्यशैली को भी कठघरे में खड़ा किया।

13 वर्षों में 45 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति को वैश्विक प्रतिष्ठा से जोड़ने का प्रयास किया। अमेरिका की ओर से भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किए जाने का उल्लेख कर उन्होंने इसे बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती पहचान का संकेत बताया।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 13 वर्षों के दौरान करीब 45 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने में सफलता मिली है। स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार के अवसरों और ग्रामीण-शहरी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को उन्होंने विकास की इस यात्रा के प्रमुख आधारों के रूप में प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने सीएम धामी से की भेंट, मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, गंगा की स्वच्छता में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।