Move to Jagran APP

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर नगर ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:07 PM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन
सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

loksabha election banner

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर नगर निगम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान यहां राजीव गांधी पार्क में सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कि स्व. राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज जो 18 वर्ष के युवा को अपना मताधिकार देने का अधिकार है वह उन्हीं की ही देन है। उन्हें भारत में संचार क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी पार्क पर पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र, मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, मुमता•ा हाशिम, प्रदीप जैन, विमला रावत, वेद प्रकाश शर्मा, सतीश शर्म, राजकुमार तलवार, मनोहर चावला, अब्दुल रहमान, उमा ओबरॉय आदि उपस्थित रहे। वहीं नगर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, शीला देवी, अमला देवी, बबली प्रजापति, ओम प्रकाश, अशोक विश्वकर्मा, ऋषि यादव आदि उपस्थित रहे। उधर, राजीव गांधी की जयंती पर यूथ कांग्रेस टिहरी गढ़वाल के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष राजेश थलवाल के नेतृत्व में श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल ढालवाला में पौधरोपण कर छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की गयी। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूर्णोदय नेगी, सागर उनियाल, आशीष रणाकोटी, अमित बलूनी, नवीन सेमवाल, सतीश उनियाल, प्रधानाचार्य धनंजय रावत, विरेन्द्र दत्त कुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.