विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर से 50 हजार लेकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा था राजस्थान का युवक, पुलिस ने खाई से निकालकर दी नई जिंदगी

Published: Sun, 28 Jun 2026 04:05 PM (IST)

राजस्थान का एक 22 वर्षीय युवक परिवार से नाराज होकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा, जहां वह स्कूटी समेत खाई में गिर गया।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. राजस्थान का युवक आत्महत्या करने मसूरी पहुंचा

  2. पुलिस ने खाई से निकालकर युवक की जान बचाई

  3. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को परिवार को सौंपा

संवाद सहयोगी, मसूरी। राजस्थान के जिला खैरथल का 22 वर्षीय युवक स्वजन से नाराज होकर आत्महत्या करने मसूरी पहुंच गया। पुलिस की तत्परता ने युवक की जान बच गई। पुलिस ने स्वजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली मसूरी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात 112 कंट्रोल रूम से लाल टिब्बा रोड पर एक स्कूटी सवार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।

चौकी लंढौर से चीता पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में स्कूटी गहरी खाई में गिर गई, जबकि युवक को हल्की चोटें आईं।

घायल को प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लंढौर पहुंचाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रमोद पुत्र विक्रम, निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान बताया।

उसने बताया कि वह घर वालों से नाराज होकर बिना किसी को बताए आत्महत्या करने मसूरी आ गया। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर आया।

बताया कि मसूरी पहुंचने पर उसने किराये पर स्कूटी ली और लाल टिब्बा जाने के लिए निकला। इस दौरान आत्महत्या करने के मकसद से स्कूटी समेत वह गहरी खाई में गिर गया।

युवक ने अपने स्वजन के नंबर ब्लाक किए थे, जिससे स्वजन उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे।

शनिवार को युवक के स्वजन मसूरी पहुचे। जिसमें युवक को उसके जीजा अजीत निवासी गढ़ी वाजिदपुर, गुरुग्राम हरियाणा और भाई दीपक निवासी टंकी वाली गली, टपोकड़ा खास मिवाड़ी, जनपद खैरथल, राजस्थान के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें- मसूरी में दिल्ली की महिला IT इंजीनियर की मौत पर नया मोड़, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें- मसूरी में महिला IIT इंजीनियर की मौत: पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं, बिसरा जांच पर टिकी पहेली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।