विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain water harvesting: यहां सरकारी भवन बचाएंगे बारिश का पानी, पहले फेज में 110 भवनों में लगा सिस्टम

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 08:27 AM (IST)

Rain water harvesting भूजल के गिरते स्तर और पानी के संकट से निपटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सबसे बेहतर ...और पढ़ें

Rain water harvesting: यहां सरकारी भवन बचाएंगे बारिश का पानी।
Rain water harvesting: यहां सरकारी भवन बचाएंगे बारिश का पानी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Rain water harvesting भूजल के गिरते स्तर और पानी के संकट से निपटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सबसे बेहतर विकल्प है। सरकार भी अब इसको लेकर गंभीर नजर आ रही है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग को सरकारी और निजी भवनों में प्रभावी ढंग से लागू करने की योजना है। इसके लिए उत्तराखंड जल संस्थान ने कसरत भी शुरू कर दी है। पहले फेज में दून के 110 सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा चुका है। कई अन्य सरकारी भवनों में यह सिस्टम लगाने की प्रक्रिया गतिमान है। 

पानी को बचाना है तो हमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाना ही होगा। यह जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है। आमजन को भी इसमें योगदान देना होगा। हालांकि, सरकार से भरपूर सहयोग मिलने पर ही जल संरक्षण के इस प्रयास को धरातल पर उतारा जा सकता है। फिलहाल देहरादून से रेन वाटर हार्वेस्टिंग की शुरुआत की गई है। यहां पहले चरण में इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग 250 से 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा सकती है। 

बिल में छूट देकर किया जाएगा प्रेरित

आमजन को भी भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें पानी के बिल में राहत देने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। जल संस्थान इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है।

यहां लग चुका रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

सचिवालय, तहसील, यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी भवन, विधानसभा, रिंग रोड स्थित सरकारी भवन, कुछ सरकारी स्कूल आदि।

जल संस्थान के एमडी निलिमा गर्ग ने बताया कि शासन से मंजूरी के बाद दून में 110 भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जा चुका है। अभी कई अन्य सरकारी भवनों में भी यह सिस्टम स्थापित किया जाना है। निजी भवनों में भी यह सिस्टम लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, एमडीडीए की ओर से भवन निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किए जाने से ही यह मुहिम साकार होगी।

यह भी पढ़ें- पानी गटक रहे हम और रीचार्ज का जिम्मा प्रकृति पर, भूजल के अनियंत्रित दोहन से संकट

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें