विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update मैदानों में बारिश और पहाड़ों में ओलावृष्टि ने बढ़ाई परेशानी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 01 May 2020 09:56 AM (IST)

उत्तराखंड में मैदानों में बारिश और पहाड़ों में ओलावृष्टि के साथ ही कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से भी नुकसान हुआ है।

Uttarakhand Weather Update मैदानों में बारिश और पहाड़ों में ओलावृष्टि ने बढ़ाई परेशानी
Uttarakhand Weather Update मैदानों में बारिश और पहाड़ों में ओलावृष्टि ने बढ़ाई परेशानी

देहरादून,जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। मैदानों में बारिश और पहाड़ों में ओलावृष्टि के साथ ही कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से भी नुकसान हुआ है। बारिश ने अप्रैल में अब तक के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि ओलावृष्टि नकदी फसलों और फलों के लिए काल बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से दो दिन मौसम कुछ राहत देगा।

गुरुवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादल घिर आए। मैदानों में गरज के साथ मेघ खूब बरसे। जबकि पहाड़ों में ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा। साथ ही उत्तरकाशी में गंगा और यमुना घाटी में करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले अंधड़ में कई कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं। वहीं, नंदप्रयाग में आकाशीय बिजली गिरने से घरों को नुकसान पहुंचा है। उधर, कुमाऊं में बागेश्वर, पिथौरागढ़ अल्मोड़ा में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जबकि चारधाम में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update एक फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

तीन और चार मई को फिर होगी बारिश और ओलावृष्टि

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में एक और दो मई को मौसम सामान्य रहेगा। जबकि तीन और चार मई को एक बार फिर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सात मई के बाद से तापमान में तेजी से इजाफा होने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: किसानों की उम्मीदों पर मौसम ने फेरा पानी, इन फसलों को हुआ भारी नुकसान; सरकार पर टिकी हैं नजरें