Move to Jagran APP

Rahul Gandhi: उत्‍तराखंड सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने साधा निशाना, कहा- देश की जनता से माफी मांगें राहुल गांधी

Rahul Gandhi मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। कहा है कि राहुल गांधी को अपने इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraPublished: Sun, 19 Mar 2023 09:15 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 09:15 AM (IST)
Rahul Gandhi: उत्‍तराखंड सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने साधा निशाना, कहा- देश की जनता से माफी मांगें राहुल गांधी
Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल ने जिस तरह विदेश की धरती में भारत के लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाई है, वह उनकी निराशा व हताशा का प्रतीक है।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह किसी एजेंडे के तहत विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी को अपने इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

देश के संविधान और उन्हें चुनने वाली जनता का अपमान

शनिवार को एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान ऐसे देश से आया है, जिसने भारत को वर्षों तक गुलाम बनाए रखा। जिस तरह से वह खुद यह कह रहे हैं कि उन्हें सांसद के रूप में रहना पसंद नहीं है, यह देश के संविधान और उन्हें चुनने वाली जनता का अपमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को यह बोलने का हक नहीं है। उनके पूर्वजों ने जिस तरह से लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई थी और हजारों व्यक्तियों को जेल में डाला था। उसका इतिहास गवाह है।

पूरा विश्व प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का लोहा मान रहा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोहा मान रहा है। देश बड़ी शक्ति के रूप में सामने आ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था बेहद तेजी से बढ़ रही है। भारत का मान व सम्मान बढ़ रहा है। भारत की बातें गंभीरता से पूरा विश्व सुन रहा है।

वहीं राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर भारत के लोकतंत्र की खिल्ली उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। विदेशी ताकतों और कुछ व्यक्तियों के कहने से यह हिल नहीं सकता। राहुल को इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.