खनन से रोक हटाने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, विकासनगर: सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पछवादून में यमुना में
जागरण संवाददाता, विकासनगर: सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पछवादून में यमुना में खनन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि खनन पर रोक के चलते नदी कृषि भूमि का कटाव कर रही है। आप कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
आप जिलाध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना में खनन कार्य से रोक हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में कहा कि पिछले कई साल से आसन वैटलैंड के कारण रामपुर मंडी से डाकपत्थर बैराज तक दस किमी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं हो रहा है। जिससे यमुना में उत्तराखंड सीमा में उपखनिज के कारण डाउन स्ट्रीम अप हो गई है और यमुना का बहाव खेतों की तरफ मुड़ने से कृषि भूमि कट रही है। कृषि भूमि कटने के कारण काश्तकारों को भारी नुकसान हो चुका है। जबकि आसन वैटलैंड के दस किमी एरिया में खनन पर प्रतिबंध हिमाचल प्रदेश में लागू नहीं हो रहा है। हिमाचल से भारी मात्रा में उपखनिज उत्तराखंड में बेचा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब खनन पर रोक नहीं थी तो यमुना में कई हजार मजदूर रेत बजरी छानकर अपनी आजीविका चलाते थे, लेकिन अब सब मजदूर खाली बैठे हैं। हिमाचल से आने वाले उपखनिज के महंगा होने के कारण उत्तराखंड की जनता पर भार पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना में खनन कार्य पर रोक हटाई जाए। उन्होंने राज्यपाल से खनन कार्य से रोक हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मनोज चौधरी, गुलफाम अहमद, राजकुमार शर्मा, पारस कन्नौजिया, जोगेंद्र ¨सह, अनु शर्मा, सुरेश चुग, रोमा, हरेंद्र चौधरी, अरुण चौधरी, नीरज कुमार, दीपक जैन, धीरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।