Move to Jagran APP

पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में आप का प्रदर्शन

विकासनगर पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:58 PM (IST)
पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में आप का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने लेहमन पुल के पास पेट्रोल पंप के बाहर नारेबाजी की और पेट्रोल के दाम को कम करने की मांग की। कार्यकत्र्ताओं ने चेतावनी दी कि महंगाई पर नियंत्रण न होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखे जाएंगे।

loksabha election banner

पेट्रोल और डीजल की महंगाई का असर सभी वस्तुओं पर पड़ा है। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ता पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में पेट्रोल पंप के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने आप जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज नहीं सुन रही है। महंगाई चरम पर होने पर जनता को आजीविका चलानी मुश्किल हो गई है। पेट्रोल के दाम 102 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, लेकिन भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौड़ ने भाजपा सरकार पर मनमानी का भी आरोप मढ़ा। कहा कि कोविड-19 से अभी परिवार उबर नहीं पाए हैं, ऊपर से सरकार ने महंगाई का बोझ डाल दिया है। लगातार पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर विरोध जारी है, लेकिन भाजपा सरकार पर जनता की परेशानी से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में विधानसभा क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष दयाराम सिंह, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा आरती राणा, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेद, वकास खान, महेंद्र सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौधरी, मौसम सिंह मुखिया, राकेश गुप्ता, सुनील गौतम, भीम सिंह, सुंदरलाल, विजय सिंह अंजली गुप्ता आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.