विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: अमलावा नदी ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, घोड़े-खच्चरों के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाए जा रहे उपज

By rajesh panwarEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 28 Jul 2023 08:02 PM (IST)

अमलावा नदी ने इस बार किसानों की भी मुश्किलें बढ़ाई है। नराया के किसान इन दिनों नदी पार क्यारियों से टमाटर व अन्य नगदी फसलों को रस्से के सहारे सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे हैं। जहां से टमाटर आदि उपज की कैरेट को मंडी तक पहुंचाने के लिए घोड़े-खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा है। खड़ी चढाई पर खच्चरों के सहारे मुख्य मार्ग तक फसल पहुंचानी पड़ रही है।

घोड़े-खच्चरों के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाए जा रहे उपज
घोड़े-खच्चरों के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाए जा रहे उपज

HighLights

  1. अमलावा नदी ने इस बार बढ़ाई किसानों की भी मुश्किलें
  2. उपज को मंडी पहुंचाने के लिए लोग ले रहे घोड़े-खच्चरों का सहारा
  3. राइंका व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी बंद

साहिया, [भगत सिंह तोमर]: अमलावा नदी ने इस बार किसानों की भी मुश्किलें बढ़ाई है। नराया के किसान इन दिनों नदी पार क्यारियों से टमाटर व अन्य नगदी फसलों को रस्से के सहारे सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे हैं। जहां से टमाटर आदि उपज की कैरेट को मंडी तक पहुंचाने के लिए घोड़े-खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

नराया गांव के राहुल तोमर व नरेन्द्र तोमर बताते हैं कि उन्होंने स्नातक करने के बाद अपनी पढाई छोड़कर किसानी की तरफ ध्यान दिया। टमाटर की खेती में अपनी पूरी मेहनत लगाई लेकिन अमलावा नदी ने इस बार परेशानियां बढ़ाई है।

मंडी तक फसल पहुंचाने के लिए घोड़े-खच्चरों का सहारा

अमलावा नदी से खड़ी चढाई पर घोड़े खच्चरों के सहारे मुख्य मार्ग तक फसल पहुंचानी पड़ रही है। हालत यह है कि नदी पर ना तो पुल से और न ही सड़क सुविधा सही रह गई है। साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर पाटन के समीप 200 मीटर का हिस्सा धंसने से जगह जगह खाई कट गई है, जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने मोटर मार्ग को परी तरह से आवागमन हेतु बंद कर दिया।

कुछ दिनों के लिए बंद कराए गए विद्यालय

यही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय इंटर कालेज व राजकीय प्राथमिक विद्यालय को कुछ दिनों के लिए बंद करवाया गया है। शिक्षा विभाग ने बच्चों की आनलाइन पढ़ाई शुरू कराई है। साहिया पाटन में बना एक होटल, बस्ती के पांच परिवारों के मकान खाली कराए गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों को पहाड़ की पगडंडी के रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। उधर उपजिलाधिकारी के निर्देशों पर नायब तहसीलदार केडी जोशी, क्षेत्रीय पटवारी सुखदेव जिनाठा, पुलिस कर्मी पूरी मुश्तैदी से जुटे हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।