देहरादून में निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने किया छात्र से कुकर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को 15 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रेमनगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित प्रधानाचार्य।
HighLights
दून के निजी स्कूल प्रधानाचार्य पर कुकर्म का आरोप
15 वर्षीय छात्र के साथ हुई अश्लील हरकतें
पुलिस ने आरोपित प्रधानाचार्य को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोपित प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेमनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका 15 साल का बेटा एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले कुछ समय से बेटा अकेला व काफी गुमसुम रहने लगा।
पहले तो वह उसकी परेशानी का कारण समझ नहीं पाए। बेटे से जब परेशान होने का कारण पूछा तो उसकी बातों को सुनकर वह सन्न रह गए।
बेटे ने बताया कि स्कूल का प्रधानाचार्य उसे अकेले में ले जाकर गलत हरकत करता है। वह उसके साथ कुकर्म भी कर चुका है। बेटे के साथ हुए इस कृत्य की शिकायत उन्होंने तत्काल प्रेमनगर कोतवाली में की।
प्रेमनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपित प्रधानाचार्य डा. एस वोहरा 'सार्थक' के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सों की धाराओं के मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस जल्द ही अन्य छात्रों से भी बातचीत करेगी। उन्होंने बताया कि आरोपित प्रधानाचार्य की उम्र 57 वर्ष है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता: घर में बुलाकर बेटी की सहेली से कई बार दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- प्राणायाम से बीमारी को ठीक करने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
