Move to Jagran APP

रानी नहीं जनता को सेवक की जरूरत: प्रीतम सिंह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जनता को महारानी नहीं बल्कि सेवक की जरूरत है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 12:31 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 12:31 PM (IST)
रानी नहीं जनता को सेवक की जरूरत: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जनता को महारानी नहीं बल्कि सेवक की जरूरत है। क्षेत्र की जनता वर्तमान सांसद की निष्क्रिय कार्यकाल को परख चुकी है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जबाव देगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर पहुंचकर एक-एक मतदाता को कांग्रेस से जोड़ना होगा और मतदान के लिए लाना होगा।

loksabha election banner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुलाल बहुगुणा के निवास शिवलोक कॉलोनी में आयोजित बैठक में प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह राफेल विमान सौदे का मामला आमजन के बीच उठाएं और लोगों को बताए कि किसी तरह मोदी सरकार ने अपने चेहतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सौदा किया है। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि टिहरी की सांसद ने उत्तरकाशी जिले के जिस गांव को गोद लिया वह उस गांव का भी विकास नहीं कर सकी। बाकी संसदीय क्षेत्र की बात को छोड़िए। उन्होंने कहा कि जनता राजा व रानी से अब छुटकारा चाहती है। बैठक का संचालन हरदेव रतूड़ी ने किया। बैठक में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जोत सिंह बिष्ट, पार्षद अमित भंडारी, इलियास अंसारी, महेंद्र रावत, प्रवेश त्यागी, आनंद त्यागी, राजेश्वर शर्मा, सूरज सिंह, महेश जोशी, लेखराज, जिला परिषद सदस्य मंजू डोभाल, अश्वनी बहुगुणा, कमलेश रमन मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें: आज भी सड़क से नहीं जुड़ा प्रथम विश्व युद्ध के नायक शहीद गबर सिंह का गांव

यह भी पढ़ें: पुल के इंतजार में बीत गए पांच साल, आखिर कब होगा उद्धार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.