Move to Jagran APP

किसानों से वायदे चार साल में भी नहीं हुए पूरे : प्रीतम सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चार सालों में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से किए गए वायदे और अपने दावे पर खरी नही उतरी है। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों से ऋण माफी का वायदा किया गया था। इसे पूरा ही नहीं किया गया।

By Sunil Singh NegiEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 06:05 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 06:05 AM (IST)
किसानों से वायदे चार साल में भी नहीं हुए पूरे : प्रीतम सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चार सालों में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से किए गए वायदे और अपने दावे पर खरी नही उतरी है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों से ऋण माफी का वायदा किया गया था। इसे पूरा ही नहीं किया गया। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 17 किसानों ने आत्महत्या की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मृतक किसानों परिजनों को मुआवजा देने से भी इन्कार कर दिया। किसानों से आय दोगुना करने का वायदा भी जुमला साबित हुआ है।

loksabha election banner

प्रीतम सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि के नाम पर किसानों के साथ मजाक हुआ। हरिद्वार जिले के लक्सर में सम्मान निधि के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। मात्र दो गांवों की जांच में 185 लाभार्थी फर्जी पाए गए। करीब 15 लाख का फर्जीवाड़ा हुआ है। जिलाधिकारी की जॉच रिपोर्ट में कई किसान मृत तो कई लापता पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महीनेभर से आंदोलनरत किसानों की केंद्र सरकार सुध नहीं ले रही है। इससे प्रतीत होता है कि सरकार का पूंजीपतियों से समझौता हो गया है।

सुरेंद्र अध्यक्ष और प्रमोद महासचिव चुने गए

उत्तराखंड सचिवालय सहायक संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव में सुरेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष और प्रमोद कुमार महासचिव चुन लिए गए। सचिवालय में डीएमएमसी सभागार में हुई संघ की आमसभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत और महासचिव प्रमोद कुमार के अलावा श्रीकांत मिश्रा मुख्य सलाहकार, चंद्रवीर सिंह नेगी उपाध्यक्ष, मदन सिंह चमियाल व राजेंद्र हिंदवान संयुक्त सचिव, हेमंती कुड़ि‍याल कोषाध्यक्ष और गजपाल सिंह रावत प्रचार सचिव चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यनारायण, नत्थी सिंह पटवाल, महेश चंद्र पांडे, तनुज कुमार, बलवीर सिंह, अशोक कुमार, विनोद चौधरी व महेश पंवार शामिल हैं।

यह भी  पढ़ें - हरदा के दिल को भा गई अनिल बलूनी की पहल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.