Move to Jagran APP

Uttarakhand Assembly Elections 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपा गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Uttarakhand Assembly Elections 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई बल्कि सभी नेताओं को तवज्जो भी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को युवा एवं ऊर्जावान नेता बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास का हर संकल्प पूरा होगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 08:41 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 08:41 AM (IST)
Uttarakhand Assembly Elections 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपा गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
परेड मैदान में विजय संकल्प रैली के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

विकास गुसाईं, देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान न केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई, बल्कि सभी नेताओं को पूरी तवज्जो भी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को युवा एवं ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास का हर संकल्प पूरा होगा। राज्य में युवा नेतृत्व के साथ ही वरिष्ठ नेताओं की अनुभवी टीम है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सभी नेताओं का नाम लिया और बाद में सबसे मुलाकात भी की।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की लगातार सराहना करते रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर में ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यों को सराहा और उन्हें मित्र कह कर संबोधित किया था। इसके बाद दीपावली के अगले दिन केदारनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाने के सिलसिले को जारी रखा। दरअसल, प्रधानमंत्री का यह उत्तराखंड दौरा पार्टी के लिए खास था। इसे सफल बनाने के लिए सारी तैयारियां की गईं। सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी थी कि प्रधानमंत्री का इस दौरान प्रांतीय नेतृत्व के प्रति रुख कैसा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं को पूरी तवज्जो दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब अपने संबोधन के बाद वापस अपनी सीट पर पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने सारगर्भित भाषण के लिए उनकी पीठ थपथपाई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं का नाम लेना नहीं भूले। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत के साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भी नाम लिया। अपने संबोधन के दौरान राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कोरोना टीकाकरण की शत-प्रतिशत प्रथम डोज लगाने के लिए भी प्रदेश सरकार के कार्य को सराहा। संबोधन समाप्त होने के बाद वह मंचासीन सभी नेताओं से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। ऐसा कर प्रधानमंत्री चुनाव से पहले सभी नेताओं को आपस में समन्वय के साथ चुनाव लड़ने का संदेश दे गए।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून पहुंचने पर परेड ग्राउंड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया। इससे पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव एसएस संधु और डीजीपी अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

भाजपा की विजय संकल्प रैली में केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत, गणेश जोशी, डा धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह, लाकेट चटर्जी तथा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टर व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट तथा डा कंचन नेगी ने किया।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की पिच पर विपक्ष को दी चुनौती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.