विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मु आ रही हैं उत्तराखंड दौरे पर, 13 जून को Indian Military Academy में पासिंग आउट परेड की लेंगी सलामी

Published: Mon, 25 May 2026 11:17 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 से 14 जून तक उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी, जिसमें वह 13 जून को देहरादून स्थित इंडियन ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंडियन मिलिट्री एकेडमी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और परेड की सलामी लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंडियन मिलिट्री एकेडमी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और परेड की सलामी लेंगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 जून से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रही हैं। इस दौरान वह इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आइएमए) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और परेड की सलामी भी लेंगी।

यह पहली बार है, जब आइएमए से पहली बार महिला कैडेट पास आउट होंगी। यह भी पहली बार होगा, जब महिला राष्ट्रपति आइएमए की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वह परेड में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर 12 जून को दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगी। यहां वह राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

13 जून को आइएमए की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी और 14 जून को केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगी। इसी दिन दोपहर बाद वह हवाई मार्ग से नई दिल्ली रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी को राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए व्यापक तैयारियों के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- किसान परिवार के बेटे शांतनु IMA की पासिंग आउट परेड के साथ बने सेना में अधिकारी, 87 वर्षीय दादी का सपना हुआ साकार

यह भी पढ़ें- IMA POP: अनुशासन और संकल्प की जीत, पासिंग आउट परेड में पुरस्कार विजेता कैडेटों ने रची प्रेरणादायी कहानी

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में 281 नए अधिकारी हुए शामिल, गया OTA में हुई ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड