Move to Jagran APP

जौनसार में बिस्सू पर्व के लिए घरों में शुरू हुई तैयारी

संवाद सूत्र साहिया जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के प्रमुख पर्व बिस्सू की तैयारियां शुरू हो गई है

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 03:00 AM (IST)
जौनसार में बिस्सू पर्व के लिए घरों में शुरू हुई तैयारी
जौनसार में बिस्सू पर्व के लिए घरों में शुरू हुई तैयारी

संवाद सूत्र, साहिया: जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के प्रमुख पर्व बिस्सू की तैयारियां शुरू हो गई है। जौनसार बावर में इन दिनों लोग घरों में सफाई, रंगाई पुताई करा रहे हैं। बिस्सू पर्व के लिए जौनसार सजने संवरने लगा है। 13 अप्रैल से शुरू हो रहे बिस्सू पर्व के पहले दिन फुलियात पर कुल देवता को बुरांश का फूल अर्पित करने के बाद लोग फूलों से अपने घरों को सजाते हैं।

loksabha election banner

16 अप्रैल तक बिस्सू मेला व 17 अप्रैल को गनियात मेले में जश्न मनाया जाता है। बिस्सू पर्व पर हर घर में उल्लास का वातावरण रहेगा। कई जगह बिस्सू मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किए जाएंगे। पर्व की खरीदारी के चलते साहिया, कालसी, चकराता व विकासनगर बाजारों में भीड़ बढ़ने लग गयी है। बिस्सू पर्व के पहले दिन फुलियाल, 14 अप्रैल को छोटा बिस्सू, 16 अप्रैल को बड़ा बिस्सू व 17 अप्रैल को गनियात के साथ पर्व का समापन होगा, लेकिन खत पसगांव के 18 अप्रैल को क्वानू बिस्सू मनाया जाता है। पूरे क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखने वाला व खुशहाली का प्रतीक बिस्सू पर्व को देखते हुए चकराता व कालसी ब्लाक के 365 गांव खड़े मजरों में अपने अपने घरों की सफाई रंगाई पुताई से सजाने संवारने में जुट गए हैं। घरों से पुराने बेकार सामान को निकालकर कबाड़ी को बेचा जा रहा है। यह कहावत है कि बिस्सू पर्व पर हर साल घरों के साथ ही गोशाला की सफाई भी की जाती है। पुराने मकानों की पत्थर की छतों को ठीक करने के साथ ही रंगाई पुताई का क्रम तेज हो गया है। कच्चे मकानों को लाल मिटटी व गाय के गोबर से पुताई कर सजाया जाता है। लोग पर्व पर इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीददारी के लिए त्यूणी, चकराता, साहिया, कालसी व विकासनगर के बाजारों में जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.