मंत्री प्रकाश पंत स्वस्थ काम पर जल्द लौटेंगे
वित्त आबकारी विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत करीब एक महीने के लंबे उपचार के बाद स्वस्थ होकर अब जल्द कामकाज पर लौटेंगे।
राज्य ब्यूरो, देहरादून
वित्त, आबकारी, विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत करीब एक महीने के लंबे उपचार के बाद स्वस्थ होकर अब जल्द कामकाज पर लौटेंगे।
काबीना मंत्री प्रकाश पंत गंभीर रूप से बीमार होने के चलते तकरीबन एक महीने से दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रहे। शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि बीते एक माह से वह शारीरिक कष्ट से गुजरे, जनता के आशीर्वाद और संबल से ही वह कष्ट से उबर पाए हैं। काबीना मंत्री पंत अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने आवास स्थित शिविर कार्यालय में कुछ देर के लिए बैठना भी प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वह विधिवत कामकाज और जन सेवा के लिए जल्द उपस्थित होंगे।