मसूरी में हुड़दंग मचाया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा! हरियाणा के पर्यटक गिरफ्तार, पुलिस एक्ट में कार्रवाई
मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में हरियाणा से आए नौ पर्यटकों ने तड़के हुड़दंग मचाया, सड़क जाम की और मारपीट की। ...और पढ़ें

मसूरी- मालरोड़ पर हुड़दंग मचा रहेपर्यटक पुलिस की गिरफ्त में कोतवाली मसूरी में।फोटो पुलिस।
HighLights
हरियाणा के नौ पर्यटकों ने मसूरी में किया हुड़दंग।
लाइब्रेरी बाजार में सड़क जाम कर की मारपीट।
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर की वैधानिक कार्रवाई।
जागरण कार्यालय, मसूरी। शनिवार तड़के चार बजे लाइब्रेरी बाजार के नगर पालिका बैरियर पर हरियाणा से आए पर्यटकों द्वारा हुड़दंग मचाते हुए बीच सड़क में बैठ कर सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित करने, गाली गलौच व मारपीट करने पर पुलिस ने नौ पर्यटकों को पकड़ लिया व उनके खिलाफ पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्रवाई की गयी।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह लगभग 4 बजे कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगर पालिका बैरियर पर हरियाणा से आए कुछ युवक नगर पालिका द्वारा लगाए गए बैरियर पर बैठकर बीच सड़क पर वीडियो बना रहे हैं तथा सार्वजनिक मार्ग में आवागमन बाधित करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं।
पुलिस ने की कार्रवाई
स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों द्वारा उक्त युवकों को सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का कृत्य करने से मना किया गया, जिस पर उक्त युवकों द्वारा स्थानीय दुकानदारों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई तथा मौके पर उपद्रव, हुड़दंग मचाने लगे। इससे मौके पर अनावश्यक विवाद एवं सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रात्रि अधिकारी एवं चीता मोबाइल लाइब्रेरी, कुलड़ी तथा लंढौर को मौके पर रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, दिन में तपिश और रात में पहाड़ों पर ठंडक का अहसास
मसूरी में हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा के नौ पर्यटक गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा दोनों पक्षों को आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली मसूरी लाया गया। मौके पर सार्वजनिक क्षेत्र में उपद्रव व हुड़दंग करने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले कुल 9 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से पकड़ा गया। प्रकरण में आवश्यक तथ्यों की जानकारी एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
