महिला ने मांगी मदद पर नहीं बता पायी अपना पता, ऐसे पहुंची पुलिस
ऋषिकेश में एक अनजान महिला पर्यटक ने फोन कर पुलिस से सहायता मांगी, पर अपना पता नहीं बता पाई। पुलिस ने पहले महिला की लोकेशन को ट्रेस किया और बाद में उससे मुलाकात की।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: एक अनजान महिला पर्यटक के फोन पर सहायता मांगे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने पहले महिला की लोकेशन को ट्रेस किया और बाद में उससे मुलाकात की।
पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिला का फोन आया। उसने सहायता की गुहार लगाई, लेकिन अपना पता नहीं बता पाई। पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर के आधार पर जब महिला की लोकेशन ट्रेस की तो वह गढ़वाल मंडल विकास निगम के भरत विहार अतिथि गृह बायपास मार्ग में मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची, वहां जाकर पता चला कि महिला बीना (35 वर्ष) निवासी सरस्वती विहार बैंगलोर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। क्योंकि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। दो महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस की टीम ने महिला से बातचीत की जौली ग्रांट एयरपोर्ट से गुरुवार की शाम महिला की फ्लाइट है। उसके लिए वाहन की व्यवस्था की। 28 अक्टूबर कोई महिला यहां आई थी। बुधवार की शाम वह गौरीकुंड से लौटी थी।
यह भी पढ़ें: इस आइएएस दंपती ने अपने बेटे का आंगनबाड़ी केंद्र में कराया दाखिला
यह भी पढ़ें: राजीव ने शुरू की विदेशी फूलों की खेती, अब कमा रहे हैं लाखों