नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
लक्खीबाग पुलिस चौकी के निकट नाले में युवक का शव मिला।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 02:12 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 02:12 AM (IST)
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
जागरण संवाददाता, देहरादून: लक्खीबाग पुलिस चौकी के निकट नाले में युवक का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। शहर कोतवाल वि द्या भूषण नेगी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लक्खीबाग चौकी से लक्कड़मंडी की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे नाले से युवक का शव बरामद हुआ। पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान संजय पांडे निवासी विवेक विहार बल्लीवाला के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां ई-रिक्शा चलाता था। युवक के पास मिले मोबाइल से उसके स्वजन से संपर्क किया गया। घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें